UP नहीं, उत्तराखंड के इस गांव की रहने वाली हैं मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव, जानें कहां से की पढ़ाई

Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का उत्तराखंड राज्य से गहना नाता है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 6 July 2025 11:45 AM IST
Dimple Yadav
X

Dimple Yadav

Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव अपनी सादगी के लिए जानीं जाती हैं। वह उत्तर प्रदेश के बड़े राजनीतिक परिवार की बहू हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव का उत्तराखंड राज्य से गहना नाता है। यह बेहद कम लोग ही जानते हैं कि मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव उत्तराखंड से ताल्लुक रखती है। उनका जन्म एक फौजी परिवार में हुआ हैं।

उत्तराखंड के इस गांव से है ताल्लुक

सपा अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव का जन्म महाराष्ट्र के पुणे शहर में 1978 में हुआ था। उनके पिता का नाम कर्नल आरएस रावत और मां का नाम चंपा रावत है। डिंपल यादव के पिता भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिंपल यादव का पैतृक गांव उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के काशीपुर में स्थित है।


डिंपल यादव ने कहां से की पढ़ाई

यूपी में बड़े राजनीतिक परिवार की बहू डिंपल यादव की शिक्षा दीक्षा लखनऊ में हुई है। उन्होंने 1993 में आर्मी स्कूल लखनऊ से हाईस्कूल की पढ़ाई की और 1995 में इंटर की परीक्षा पास की। आगे की पढ़ाई उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। 1998 में डिंपल यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री हासिल की। साल 1999 में डिंपल यादव का विवाह मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के साथ हुई। अखिलेश यादव को “भईया“ कहने के चलते यूपी में युवा डिंपल यादव को “भाभी“ कहकर सम्बोधित करते हैं।


डिंपल यादव का सियासी सफर

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने साल 2009 में सियासी पारी शुरूआत की। उन्होंने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह कांग्रेस नेता राजबब्बर के चुनाव हार गयी। हारने के बाद भी वह राजनीति में डटी रहीं। 2012 में जब अखिलेश यादव ने यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया और वह निर्विरोध चुनाव जीत गयीं। अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। 2024 में डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुई हैं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story