Muzaffarnagar News: ईख के खेत में किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Muzaffarnagar News: गोली की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Amit Kaliyan
Published on: 31 July 2025 3:50 PM IST
Muzaffarnagar News: ईख के खेत में किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
X

किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या  (photo: social media )

Muzaffarnagar News: खतौली कोतवाली क्षेत्र के अन्ति गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ईख के खेत में छिपे हथियारबंद बदमाशों ने एक 50 वर्षीय किसान संजय की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने खेतों और आसपास के इलाकों की गहन जांच की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, बदमाशों की तलाश में खेतों में कॉम्बिंग ऑपरेशन भी चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, क्षेत्राधिकारी और वे स्वयं मौके पर पहुंचे। परिजन घायल संजय को अस्पताल ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर जांच के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा चार टीमों का गठन कर पूरे क्षेत्र में सघन कांबिंग की जा रही है। सभी पहलुओं की गहन जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मृतक किसान के भतीजे ने बताया कि, “हमारे चाचा संजय खेत में काम करने गए थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। हमे नहीं पता वे कहां के थे। चाचा की तरफ वे बढ़े और सीधे गोली चला दी। जब फायरिंग हो रही थी, तब पुलिस पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंची। प्रशासनिक लापरवाही भी देखने को मिली।”

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story