TRENDING TAGS :
Raebareli दलित ने कार लापरवाही की शिकायत की, दबंगों ने की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल
Raebareli News : रायबरेली में लापरवाही से गाड़ी चलाने पर दलित व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो गिरफ्तार
Raebareli News : रायबरेली में लापरवाही से कार चलाने वालों को टोकने पर एक दलित व्यक्ति को भारी कीमत चुकानी पड़ी। सलोन थाना इलाके के जगतपुर रोड पर बरुआ पुल के पास रेवली गांव निवासी देशराज पासी घर लौट रहे थे।
आरोप है कि तभी धनंजय मिश्रा और राहुल तिवारी सहित अन्य लोग उनकी कार के आगे चल रही गाड़ी को लापरवाही से मोड़ने लगे। जब देशराज ने इसका विरोध किया और शिकायत की, तो दबंगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और धनंजय मिश्रा व राहुल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
1 / 5
पिटाई करने वालों में से कौन गिरफ्तार हुआ? -
See Source Article Next Story


