TRENDING TAGS :
Raebareli News: पहली ही बारिश में ढह गई जल जीवन मिशन की पानी की बाउंड्री वॉल
Raebareli News: निर्माणाधीन पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल रविवार को हुई पहली ही बारिश में पूरी तरह से ढह गई। तेज बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के साथ-साथ मुख्य गेट भी धराशायी हो गया।
Raebareli News boundary wall collaps
Raebareli News: जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी की बाउंड्री वॉल रविवार को हुई पहली ही बारिश में पूरी तरह से ढह गई। तेज बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के साथ-साथ मुख्य गेट भी धराशायी हो गया। सौभाग्य से सोलर पैनल का शेड इस क्षति से बच गया।चौहनियां गांव के समीप लगभग एक वर्ष पूर्व बनी इस बाउंड्री वॉल का सामने का हिस्सा, जिसमें गेट भी शामिल था, बारिश में बह गया। हालांकि, बाउंड्री वॉल के किनारे लगे सोलर पैनल का शेड गिरने से बच गया।
ग्राम प्रधान अतुल पटेल ने बताया कि बाउंड्री वॉल के सामने उचित तरीके से मिट्टी की भराई नहीं की गई थी। इसी कारण, बारिश के दौरान तेज बहाव में लगभग 20 मीटर लंबा सामने का हिस्सा और गेट ढह गया।यह घटना निर्माण कार्य में लापरवाही और अनियमितता को उजागर करती है। स्थानीय निवासियों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जल निगम के अभियंता सफीकुर रहमान ने बताया कि चौहनियां गांव में कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंप चालू कर दिया गया है। टंकी का निर्माण कार्य भारत सरकार के 2028 तक के लक्ष्य के अंतर्गत कराया जाएगा।बाउंड्री वॉल गिरने की घटना पर अभियंता ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि दीवार के किनारे से तेज पानी के बहाव के कारण वॉल ढही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी।


