TRENDING TAGS :
Raebareli News: लेखनशाला की प्रथम राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन
Raebareli News: इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है, जो 15 अगस्त के अवसर पर हिंदी भाषा में आयोजित होगी।
लेखनशाला की प्रथम राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन (photo: social media )
Raebareli News: लेखनशाला संस्था द्वारा राष्ट्रीय साहित्य को नवाचारी दिशा देने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की जा रही है, जिसमें पहली 'राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण आरंभ हो गया है, जो 15 अगस्त के अवसर पर हिंदी भाषा में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु:
- विषय और शब्द सीमा: प्रतिभागियों को कविता, कहानी, ग़ज़ल, निबंध, शायरी और सुविचार जैसी विधाओं में देशभक्ति आधारित 50 से 250 शब्दों की रचनाएँ भेजनी होंगी।
- पुरस्कार: इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा और प्रथम, द्वितीय, तृतीय, शीर्ष 10 और शीर्ष 20 को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
- थीम: इस प्रतियोगिता का थीम 'लेखनशाला: जहाँ ख़ामोशी भी बोल उठे' है, जिसका उद्देश्य लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें खुश देखना है।
विजेताओं का चयन:
लेखनशाला की प्रथम ‘ राष्ट्रीय साहित्य प्रतियोगिता ’ के सभी विजेताओं का चुनाव डॉ. रश्मि श्रीवास्तव (वरिष्ठ साहित्यकार, लखनऊ), डॉ. संतलाल (हिंदी भाषा सलाहकार, रायबरेली), राजपाल सिंह (लेखक, यूनिवर्सल सामान्य हिंदी) के द्वारा किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- रचनाएँ भेजने की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2025
- प्रतियोगिता का परिणाम: 15 अगस्त 2025
संस्था के संस्थापक अभय प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी पूरी टीम सभी प्रतिभागियों के लिए उनकी हर संभव सहायता हेतु हाज़िर है। संस्था के संस्थापक ग्राम बेनीकोपा (कबीर वैनी) जिला रायबरेली के रहने वाले हैं।


