TRENDING TAGS :
Raebareli News: रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गल्ला व्यापारी हत्याकांड का आरोपी घायल
Raebareli News: पुलिस ने एक बदमाश रमेश वर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसके दोनों पैर में गोली लगी है। रमेश वर्मा पर पिछले दिनों खीरों थाना इलाके के महारानीगंज में हुई गल्ला व्यापारी की हत्या का आरोप है।
Raebareli News: रायबरेली के खीरों थाना इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है। तीन बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। मुठभेड़ गंगा एक्सप्रेस वे पुल के पास हुई।
पुलिस ने एक बदमाश रमेश वर्मा को गिरफ्तार किया है, जिसके दोनों पैर में गोली लगी है। रमेश वर्मा पर पिछले दिनों खीरों थाना इलाके के महारानीगंज में हुई गल्ला व्यापारी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने पांच टीमें बनाई थीं और सर्विलांस टीम की मदद से बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की।बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस ने रमेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी बदमाशों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार बदमाश का आपराधिक इतिहास
- रमेश वर्मा पर गल्ला व्यापारी की हत्या और उसकी पत्नी को गोली मारने का आरोप है।
- पुलिस ने बताया कि रमेश वर्मा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह एक शातिर अपराधी है।
पुलिस की आगे की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा का ने बताया की एक माह पहले खींरो थाना छेत्र में एक गल्ला बेवसाई को गोली मार दी थी जिसमे गल्ला वेवसाई की मौके पर मौत हो गयी थी वही उसकी पत्नी को भी गोली मारी थी आज लालगंज नगर क्षेत्रा अधिकारी के द्वारा पांच टीमें बनाई गयी थी और जो सर्विलांस टीम है और मुखबिरी की सूचना मिली कि गंगा एक्सप्रेसवे के बगल में चार लोग जो घटना में सामिल थे वो लोग वहा पर खडे थे तभी पुलिस ने पकड़ने की कोसिस की तो तीन लोग भाग निकले एक ने पुलिस पर फैरिंग कर दी जिसमे पुलिस की जबाबी कार्यवाही में रमेश के पैर में गोली लगी है बाकी की तलाश की जा रही है।


