TRENDING TAGS :
SantKabirNagar News: द्वाबा महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पूर्व विधायक जय चौबे ने किया शुभारंभ
SantKabirNagar News: धनघटा में द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन, पूर्व विधायक जय चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित।
द्वाबा महोत्सव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का पूर्व विधायक जय चौबे ने किया शुभारंभ (Photo- Newstrack)
SantKabirNagar News: संतकबीरनगर (धनघटा): जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रहे 5 दिवसीय द्वाबा महोत्सव के दूसरे दिन आज खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज़ हुआ। इस खेल आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए खलीलाबाद विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
भव्य स्वागत के बीच हुआ उद्घाटन कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर, पूर्व विधायक जय चौबे का महोत्सव के आयोजक एवं हैसर चेयरमैन प्रतिनिधि नीलमणि के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि जय चौबे ने फीता काटकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, उनके साथ संवाद किया, और खेल के मैदान में उतरने से पहले उनका हौसला बढ़ाया।पूर्व विधायक ने खिलाड़ियों के उत्साह और खेल के प्रति उनकी लगन की सराहना करते हुए उन्हें नगदी पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें टीम भावना और अनुशासन सिखाते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए ज़रूरी हैं
पूर्व विधायक जय चौबे ने इतने बड़े और सफल आयोजन के लिए महोत्सव के आयोजक नीलमणि को विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने महोत्सव की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता के इस उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख संघ के अध्यक्ष राममिलन यादव, भाजपा के जिला मंत्री गणेश पांडे, अवदेश सिंह, कौशल चौधरी, अभयानंद सिंह, धीरज पाण्डेय, केसी पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, पिंटू तिवारी, अमरमणि पाण्डेय, अजय पाण्डेय, संदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।


