Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, समाजवादी पार्टी संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

Amit Pandey
Published on: 14 July 2025 8:06 PM IST
Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन
X

प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के विरोध में सपा का प्रदर्शन  (photo: social media )

Sant Kabir Nagar News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग दस हज़ार प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को बंद कर समायोजित करने के निर्णय के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज संतकबीरनगर में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, समाजवादी पार्टी संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जिलाधिकारी संतकबीरनगर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।

समाजवादी पार्टी ने इस कदम को भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति बताया। जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा, "भाजपा सरकार का विद्यालयों को बंद करने का निर्णय यह साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षा की विरोधी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर भाजपा सरकार हर मज़रे और कस्बे में मधुशाला (शराब) की दुकानें खोलती जा रही है, वहीं दूसरी ओर गरीब और वंचित तबके के बच्चों के लिए सहारा बने इन्हीं विद्यालयों को बंद करने पर आमादा है, जो बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है। समाजवादी पार्टी ने सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

1 / 9
Your Score0/ 9
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story