Shamli News : फर्ज और त्योहार साथ निभा रहीं शामली महिला थाने की हेड कांस्टेबल ने रचाई मेहंदी

Shamli News : शामली की महिला हेड कांस्टेबल ने ड्यूटी के बाद करवा चौथ की परंपरा निभाते हुए रचाई मेहंदी, परंपरा और फर्ज का अद्भुत संगम

Pankaj Prajapati
Published on: 9 Oct 2025 10:18 PM IST
Shamli News : फर्ज और त्योहार साथ निभा रहीं शामली महिला थाने की हेड कांस्टेबल ने रचाई मेहंदी
X

Karwa Chauth 2025  ( Image From Social Media )

Shamli News: देशभर में करवा चौथ का पावन पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं में इस त्योहार को लेकर खासा जोश देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में भी बाज़ारों में करवा चौथ की रौनक देखने को मिल रही है। जगह-जगह सजे बाज़ार, मेहंदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़ और पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी से त्योहार का माहौल बन गया है।

करवा चौथ की तैयारियों में जुटीं हेड कांस्टेबल

शामली महिला थाने की हेड कांस्टेबल ने भी इस पर्व की परंपरा को निभाते हुए ड्यूटी के बाद बाजार जाकर मेहंदी रचवाई। पहले उन्होंने पूरे दिन अपनी ड्यूटी निभाई, उसके बाद त्योहार की तैयारियों में जुट गईं। इससे साफ़ जाहिर होता है कि त्योहार का उल्लास समाज के हर वर्ग में समान रूप से देखा जा रहा है एक महिला ने कहा, “करवा चौथ हमारे लिए बहुत खास दिन होता है। हम पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत खोलती हैं।”

धार्मिक मान्यताएं और परंपरा

करवा चौथ केवल सजने-संवरने का पर्व नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शिव की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखा था। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले 'सरगी' खाकर उपवास की शुरुआत करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और चंद्रमा की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, करवा चौथ के दिन भगवान शिव के मस्तक पर चंद्रमा विराजमान हुए थे, इसलिए इस दिन चांद को देखकर उसकी पूजा करने की परंपरा है।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

त्योहार के इस अवसर पर शामली की गलियों और बाजारों में दिखी रौनक यह साबित करती है कि समय कितना भी बदल जाए, लेकिन पारंपरिक त्योहारों की चमक और उनके प्रति आस्था आज भी लोगों के दिलों में गहराई से बसी हुई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pankaj Prajapati
ABOUT THE AUTHOR

Pankaj Prajapati

वरिष्ठ संवाददाता, शामलीpankajnews7tv@gmail.com
Next Story