Shravasti News: डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने दी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

Shravasti News: श्रावस्ती प्रशासन ने जनपद वासियों को दीपावली की दी शुभकामनाएं, डीएम ने शांति, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

Radheshyam Mishra
Published on: 19 Oct 2025 7:14 PM IST
DM, SP and CDO wish Diwali festival to residents
X

डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने दी जनपद वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं (Photo- Newstrack)

Shravasti News: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने विजय का प्रतीक दीपावली पर्व पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा शान्ति एंव शौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व को मिल-जुलकर मनाने की अपील भी की है। उन्होने कहा कि यह 'प्रकाश पर्व' सभी जनपद वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नया उत्साह लेकर आए। मेरी कामना है कि ज्ञान और प्रकाश का यह पर्व सभी जनपद वासियों और उनके परिवार के लिए मंगलमय हो। इस अवसर पर हम सब मिलकर सद्भाव और प्रेम के दीपक जलाएँ, पर्यावरण का ध्यान रखें और सुरक्षित रूप से यह त्योहार मनाएं।


एसपी राहुल भाटी ने दीपावली त्यौहार पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसा कृत्य न करें, जिससे किसी भी अन्य व्यक्ति को असुविधा हो।


मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और कहा कि प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करें। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर लाए।

1 / 9
Your Score0/ 9
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story