Shravasti News: राप्ती नदी में डूबे किसान की मौत, खेत देखने जा रहे थे राम धीरज

Shravasti News: श्रावस्ती के बेड़सरा गांव में राप्ती नदी पार करते समय पैर फिसलने से 55 वर्षीय किसान राम धीरज की डूबकर मौत, ग्रामीणों ने एक घंटे बाद बरामद किया शव।

Radheshyam Mishra
Published on: 9 Nov 2025 9:29 PM IST
Shravasti News: राप्ती नदी में डूबे किसान की मौत, खेत देखने जा रहे थे राम धीरज
X

Shravasti News: रविवार को श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के बेड़सरा गांव में 55‑वर्षीय किसान राम धीरज अपने खेत की देख‑रेख के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गए और डूब गए। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की खोज के बाद शव को घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्ट‑मॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना सोनवा क्षेत्र के कल्याणपुर के बेड़सरा गांव में किसान राम धीरज 55 वर्ष खेत देखने जा रहे थे, तभी पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों ने पुलिस की जबाबी मदद से करीब एक घंटे बाद शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बता दें कि बेड़सरा गांव निवासी राम धीरज के कुछ खेत राप्ती नदी के दूसरी तरफ हैं।

वहीं इन खेतों में फसल की अब बुवाई भी होनी थी, वहीं किसान अक्सर नदी पार कर खेत देखने जाया करते थे। आज भी वह घर से खेत देखने की बात कहकर निकले थे। तभी नदी पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। पास में मौजूद चरवाहों ने यह घटना देखी और तत्काल गांव में सूचना दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय गोताखोरों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर से किसान का शव बरामद किया।स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक किसान राम धीरज के तीन बेटे हैं, जिनके नाम पेशकार वर्मा, प्रवेश कुमार वर्मा और सुरेंद्र वर्मा हैं। तीनों बेटे भी खेती का कार्य करते हैं और सभी विवाहित हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। कृषि कार्य कर परिवार का भरण पोषण होता है घटनास्थल गांव से 100 मीटर दूर बताई जा रही। वहीं इस घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story