Shravasti News: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित ’संभव अभियान-4.0’ में श्रावस्ती सूबे में अव्वल

Shravasti News: यह सफलता बाल विकास विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों, विकास भागीदारों एवं जन सहयोग के प्रभावी समन्वय का परिणाम है। इसमें विभिन्न संकेतकों जैसे-पोषण स्तर, टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण आदि का विश्लेषण किया जाता है।

Radheshyam Mishra
Published on: 7 July 2025 4:32 PM IST
Shravasti News: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित ’संभव अभियान-4.0’ में श्रावस्ती सूबे में अव्वल
X

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित ’संभव अभियान-4.0’ में श्रावस्ती सूबे में अव्वल    (photo: social media ) 

Shravasti News: डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सोमवार को बताया है कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित संभव अभियान 2024 में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए जनपद श्रावस्ती को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त मिला है। जिस पर प्रमुख सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने जनपद को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह सफलता बाल विकास विभाग सहित समस्त सहयोगी विभागों, विकास भागीदारों एवं जन सहयोग के प्रभावी समन्वय का परिणाम है। इसमें विभिन्न संकेतकों जैसे-पोषण स्तर, टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण आदि का विश्लेषण किया जाता है।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद के इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विभाग की मेहनत, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और समस्त समुदाय की निरंतर मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि से प्रेरित होकर हम जनपद को समग्र विकास की दिशा में और आगे ले जाने के लिए प्रयास करेंगे। पुष्टाहार के क्षेत्र में बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार वितरण, पोषण पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रम एवं नियमित स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद श्रावस्ती की यह उपलब्धि विकास के मूलमंत्र को साकार करती है और आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा देती है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story