Sharavasti News : श्रावस्ती में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Sharavasti News : श्रावस्ती में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होंगे रन फॉर यूनिटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवाओं के लिए गतिविधियां

Radheshyam Mishra
Published on: 28 Oct 2025 6:50 PM IST
Sharavasti News : श्रावस्ती में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित
X

Sardar Patel 150th anniversary ( Image From Social Media )

Sharavasti News : देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में सूबे के आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई।

प्रभारी मंत्री का एक दिवसीय दौरे पर जनपद श्रावस्ती में स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, एसपी राहुल भाटी और विधायक प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने उन्हें स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने गार्ड की सलामी ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ यानी यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा। यह पहल भारत सरकार और ‘माई भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और एकता दौड़ का आयोजन भी होगा।


1 / 6
Your Score0/ 6
Radheshyam Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Radheshyam Mishra

Next Story