TRENDING TAGS :
Shrawasti: खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए फार्म-19 आवेदन 6 नवम्बर तक जमा करें
Shravasti News: श्रावस्ती खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए फार्म-19 का आवेदन 6 नवम्बर तक सभी योग्य मतदाताओं द्वारा जमा किया जाए
खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए फार्म-19 आवेदन 6 नवम्बर तक जमा करें (photo: social media )
Shravasti News: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव की घोषणा के साथ ही मतदाता सूची अपडेट करने का काम जारी है। गत 30 सितंबर से आगामी 6 नवंबर तक नए मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
इस संबंध में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र/डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम, 1960 के नियम 31(3) के अनुसार मण्डलायुक्त, गोरखपुर/गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 29 सितंबर 2025 को एक नोटिस जारी किया था। इसके माध्यम से संबंधित शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में पंजीकरण के पात्र सभी व्यक्तियों से अपेक्षा की गई थी कि वे दैनिक जागरण एवं हिन्दुस्तान समाचार पत्रों के 30 सितंबर 2025 के संस्करण में प्रकाशित फार्म-19 में अपना आवेदन 6 नवंबर 2025 तक या उससे पहले अपने कार्यालय में जमा करवा दें या सुपुर्द कर दें।
डीएम ने बताया कि जो भी व्यक्ति अब तक आवेदन नहीं करवा सके हैं, वे फार्म-19 में अपना आवेदन 6 नवंबर 2025 तक या उससे पहले जमा करवा दें। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त विवरण मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की शासकीय वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर भी उपलब्ध है और यहां से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


