TRENDING TAGS :
Sonbhadra : स्वाधीनता दिवस पर आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा, ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी, अमर शहीदों को किया याद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधी शमां
Sonbhadra News: शुक्रवार को 79वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस, लाइन, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर जहां तिरंगे को सलामी दी गई।
Sonbhadra Independence Day 2025
Sonbhadra News : जिले में शुक्रवार को 79वां स्वाधीनता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट, पुलिस, लाइन, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर जहां तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं, अमर शहीदों को याद करते हुए देश की आजादी और एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति लोगों को आजादी के समर की याद दिलाती रही।
देशभक्ति का जज्बा और एकता बनाए रखें: डीएम
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय क्षेत्र के तियरा स्थित विशिष्ट स्पार्ट्स स्टेडियम में मनाया गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट प्रांगण में डीएम बीएन सिंह और विकास भवन में सीडीओ जागृति अवस्थी (आईएएस) ने ध्वजारोहण किया। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के अमर शहीद बलिदानियों की याद दिलाता है। उनके कठिन संघर्ष और बलिदान ने हमें आजादी दिलाई, जिसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हमें देशभक्ति के जज्बे और एकता को बनाए रखना होगा।
डीएम ने गॉधी उद्यान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किये और लोगों से उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ मुख्य समारोह, कई को दिए गए प्रशस्ति पत्र:
विशिष्ट स्टेडियम तियरा में राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने ध्वजारोहरण किया। राष्ट्रगान गाए जाने के साथ ही सभी ने तिरंगे को सलामी दी। बेसिक परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य और गायन की प्रस्तुति दी। इस दौरान राज्य मंत्री, सांसद छोटेलाल और डीएम नागरिक सुरक्षा के लिए चयनित किए गए 19 लोगों को नियुक्ति पत्र, आपदा काल में बेहतर कार्य करने वाले गोता खोरों को प्रशस्ति-पत्र, प्रोत्साहन राशि, प्रगतिशील किसान, बीएलओ, एनआरएलएम समूह की महिलाओं को, बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के लाभार्थियों को डेमो चेक, खिलाड़ियों प्रधानों, सफाई कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मनित किया।
अमर शहीदों को नमन करने का दिन है स्वतंत्रता दिवस: मंत्री
राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का दिन आजादी पर्व मनाने का और अमर वीर शहीदों को नमन करने का दिन है। अमर शहीदों के कठिन संघर्षों और कुर्बानियों ने हमें यह आजादी दिलाई जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी है।
सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि हमें उन क्रातिकारी बलिदानियों को नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर हमें आजादी दिलाई। कहा कि नेता सुभाष चंद्र बोस, पीतांबर सिंह खरवार सहित अनेक क्रातिकारी वीरों की शहादत हमें आजादी का महत्व समझने और इसे अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
पौधरोपण-तीरंदाजी के जरिए दिखाया गया उत्साह:
डीएम ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का आभार जताते हुए, प्रदेश सरकार की तरफ से बाल वाटिका का शुभारंभ किए जाने की जानकारी दी । वहीं, इस दौरान विशिष्ट स्टेडियम तियरा में आने-जाने के लिए रास्ते के समस्या के निराकरण हेतु कार्ययोजना बनाए जाने की जरूरत जताई गई। पौधरोपण और तीरंदाजी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मोहन कुशवाहा, रमेश पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन डायट प्रवक्ता ऋचा ओझा ने किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, एडीएम वागीश शुक्ला, रोहित यादव, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, डीआईओएस जय राम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।
पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र
’पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार मीणा ने तक्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद करते हुए अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान सभी अधिकारियों-कर्मचाररियों ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। सराहनीय कार्य करनें वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह जिले के प्रत्येक थानों, चौकियों और कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को याद किया गया।
छात्र-छात्राओं ने दी अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
उधर, विद्यालयों में भी पर्व को उत्साह की स्थिति बनी रही। प्रभात फेरी के बाद ध्वजारोहण किया गया। राबर्टगंज स्थित संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य फादर आनंद कुमार जॉन ने किया। ध्वज की सलामी और राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। छात्र. रोहित राज और शिक्षक प्रदीप कुमार ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। नन्हे-मुन्नों ने अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नन्हा-मुन्हा राही हूँ..., ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा... जैसे गीतों पर प्रस्तुति देशभक्ति के रस में सरोबार करती रही। छात्रा जरीन फातिमा और इच्छा प्रवीण ने संचालन किया।
सियासी दलों ने भी दिखाया खासा उत्साह
इसी तरह रालोद की तरफ से भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जय हिंद के जयघोष के साथ जूलूस निकालते हुए कार्यकर्ता सिंचाई डाक बंगला पहुंचे जहां पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल जिला महासचिव पवन शुक्ला, रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष युवा प्रशांत विष्णु सिंह, जिलाध्यक्ष अनसूचित प्रकोष्ठ ओमप्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ सूरज चौबे, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना मालिक आदि ने अमर शहीदों के बलिदान का जिक्र करते हुए, देशभक्ति का जज्बा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। विजय पटेल, भोला बाबा, जिला सचिव विजय भारती, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज विनोद मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी कलावती देवी, विधानसभा अध्यक्ष ओबरा वेद प्रकाश पटेल, जिला सचिव युवा दिलीप पटेल, जिला उपाध्यक्ष किसान शिव पूजन त्रिपाठी, मुन्नू पांडेय, मनोज चौबे, सुनील गुप्ता, भूषण पटेल सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।


