TRENDING TAGS :
मुख्यमंत्री जी! बस एक भैंस दिलवा दीजिए..., तकदिरन की दिल छू लेने वाली फरियाद कर देगी भावुक
Banda Women Appealed to CM Yogi Adityanath: नरैनी तहसील के जबरापुर गांव में रहने वाली तकदिरन पत्नी अली हुसैन मजदूरी कर अपने चार बच्चों के साथ गुजारा करती है।
Banda Women Appealed to CM Yogi Adityanath
Banda Women Appealed to CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में रहने वाली एक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ऐसी गुहार लगायी है। जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया। महिला ने मुख्यमंत्री से आवास, कॉलोनी, राशन कार्ड या जमीन की मांग नहीं की। बल्कि उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक भैंस दिलाने की डिमांड की है।
महिला के मुताबिक परिवार के भरण पोषण के लिए उसने कर्ज लेकर दो भैंस खरीदी थी। दूध बेचकर वह परिवार के पालन-पोषण कर रही थी। लेकिन अचानक उसकी भैंस मर गयी। जिसके बाद परिवार की आजीविका संकट में पड़ गयी है। महिला का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री हर गरीब की गुहार को सुनते है। ऐसे में उसे भी पूरा विश्वास है कि सीएम योगी आदित्यनाथ उसकी बात को भी सुनेंगे।
कर्ज लेकर खरीदी थी दो भैंसे
नरैनी तहसील के जबरापुर गांव में रहने वाली तकदिरन पत्नी अली हुसैन मजदूरी कर अपने चार बच्चों के साथ गुजारा करती है। महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसने डेढ़ लाख रुपए कर्ज लेकर दो भैंसे खरीदी थी। उसने यह सोचा था कि भैंसो के दूध से परिवार चलाएगी और कर्ज भी चुका देगी। बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था भी हो जाएगी। भैंस खरीदने के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद दोनों भैंसों की अचानक मौत हो गयी।
भैंसों की मौत होने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तकदिरन के पास जमीन का एक टुकड़ा भी नहीं है। ऐसे में कभी-कभी गांव के लोग मदद कर देते है। आजीविका को कोई साधन न होने के कारण परिवार के पालन-पोषण और बच्चों की शिक्षा नहीं हो पा रही है। इसी के चलते महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भेजकर सीएम योगी आदित्यनाथ से करूण गुहार लगायी है।
महिला के मुताबिक सीएम विवेकाधीन कोष से अगर एक भैंस दिलवा देंगे तो परिवार भूखमरी से बच जाएगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी हो सकेगी। बांदा में रहने वाले गरीब दंपती को पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री उनकी फरियाद को जरूर सुनेंगे। वह सभी गरीब लोगों की मदद करते हैं उनकी भी करेंगे।


