लालू के बेटे तेजस्वी की बनेगी सरकार..., योगी के मंत्री ने बिहार चुनाव को लेकर की भविष्यवाणी

Om Prakash Rajbhar On Bihar Chunav: उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव के पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। तो फिर इसका मतलब साफ है कि बिहार में राजद की सरकार बनने जा रही है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 Nov 2025 3:00 PM IST
Om Prakash Rajbhar
X

Om Prakash Rajbhar

Om Prakash Rajbhar On Bihar Chunav: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए सत्ता से बाहर हो जाएगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सरकार बनेगी। राजभर ने अपनी भविष्यवाणी के पीछे की वजह भी बतायी। उन्होंने कहा कि बिहार में जब भी ज्यादा मतदान हुआ है। तब राजद ही सत्ता में आयी है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार चुनाव के पहले चरण में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है। तो फिर इसका मतलब साफ है कि बिहार में राजद की सरकार बनने जा रही है।

ओमप्रकाश राजभर ने तर्क देते हुए कहा कि मैंने गूगल पर एक दिन देखा कि जब भी बिहार में मतदान ज्यादा हुआ है। वहां पर राजद की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि वहां बहुत घाचपेच है। ओवैसी की पार्टी भी राजद के खिलाफ ही चुनाव लड़ रही है। प्रशांत किशोर सभी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। जनता का मिजाज कोई भी नहीं भांप पा रहा है। जनता चुप है और नेता बोल रहे हैं। विदित हो कि बिहार में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में लगभग 65 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान का इतना बड़ा रिकॉर्ड बिहार में किसी विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव में अभी तक नहीं बना है। दूसरे चरण का मतदान मंगलवार (11नवंबर 2025) को होना है।

पिछले चुनाव पर निगाह डालें

वोटिंग में बढ़ोतरी के पिछले रिकॉर्ड पर निगाह डालें तो 1990 में जब पहली बार लालू यादव सत्ता में आए थे। उस समय मतदान प्रतिशत 62.04फीसदी रहा था जोकि जो 60 प्रतिशत से ज्यादा था। वहीं 1995 में भी 61.79फीसदी से ज्याद मतदान हुआ था। उस समय भी उनकी लालू यादव की सत्ता बरकरार रही। वहीं साल 2000 में मतदान प्रतिशत बढ़कर 62.57फीसदी पहुंचा। तब लालू की सत्ता में धमाकेदार वापसी हुई।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story