UP News: सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश भर में बुनियाद सुविधाओं का हो रहा विस्तार, हर वर्ग का हो रहा उत्थान

UP News: सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है। सीएम डैशबोर्ड से 49 विभागों के कार्यों की निगरानी होती है। जुलाई में बरेली अव्वल, श्रावस्ती-दूसरे व शाहजहांपुर-तीसरे स्थान पर रहा।

Shivam Shrivastava
Published on: 10 Aug 2025 6:40 PM IST
CM Yogi Azamgarh Visit
X

CM Yogi 

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले आठ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदेश में न केवल बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, बल्कि समाज के हर वर्ग का उत्थान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सीएम योगी के सपनों काे साकार करने में सीएम डैशबोर्ड अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। सीएम डैशबोर्ड से जनसुनवाई, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे जिलों को बेहतर प्रशासनिक मानक स्थापित करने में मदद मिल रही है। इसी कड़ी में सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रिपोर्ट में प्रदेशभर में बरेली ने बेहरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि श्रावस्ती ने दूसरा और शाहजहांपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बेहतर कानून एवं व्यवस्था के मामले में रामपुर एसपी ने पहला, कौशांबी एसपी ने दूसरा और शाहजहांपुर एसएसपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की हर माह सीएम डैशबोर्ड से की जाती है समीक्षा

सीएम डैशबोर्ड द्वारा हर माह जिलों के राजस्व कार्यों, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर रिपोर्ट जारी की जाती है। डैशबोर्ड द्वारा प्रदेशभर के जिलों में 49 विभागों के 109 कार्यक्रमों की विभिन्न मानकों के आधार पर समीक्षा की जाती है। इसके बाद जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रिपोर्ट के अनुसार बरेली ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं श्रावस्ती जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी श्रावस्ती अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों, और राजस्व प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप श्रावस्ती में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। यही वजह है कि श्रावस्ती पिछले कई माह से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रिपोर्ट में टॉप फाइव जिलों में अपने जगह बनाए हुए है। इसी तरह शाहजहांपुर तीसरे, ललितपुर चौथे और हरदोई पांचवे पायदान पर है। वहीं टॉप टेन जिलों में मैनपुरी, मथुरा, महराजगंज, अंबेडकरनगर और जालौन ने जगह बनायी है।

कानून व्यवस्था के बेहतर प्रदर्शन में रामपुर एसपी ने मारी बाजी

सीएम डैशबोर्ड की जुलाई माह की रैंकिंग में कानून व्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन करने में रामपुर जिले ने बाजी मारी है जबकि दूसरे स्थान पर कौशांबी, तीसरे स्थान पर शाहजहांपुर है। वहीं टॉप टेन जिलों में गौतमबुद्धनगर, जालौन, संभल, बाराबंकी, फिरोजाबाद, अमेठी और बस्ती शामिल हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story