TRENDING TAGS :
यूपी में मौसम का ’डबल मज़ा’! सुबह-शाम ठंडक और दिन में खिल रही धूप; जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार मौसम में कुछ दिनों तक ज्यादा बदलाव आने के आसार नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम जस का तस ही बना रहेगा।
UP Weather Today
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद से मौसम ने करवट बदल ली है। सुबह और शाम की ठंडक यूपी में नैनीताल जैसी फीलिंग दे रही है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे राज्य में मौसम का बदला मिजाज लोगों को राहत दे रहा है। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
जस का तस ही बना रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मौसम में कुछ दिनों तक ज्यादा बदलाव आने के आसार नहीं है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश का मौसम जस का तस ही बना रहेगा। दिन में तेज धूप निकलेगी और सूर्यास्त होते ही तापमान गिरने से ठंडक का एहसास होगा। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे। ठंडक भी अपना रंग दिखाएगीं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबाही का असर मैदानी इलाकों में नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क बने रहने के आसार है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ बना रहेगा।
वहीं 18 और 19 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रदेश से मानूसन की पूरी तरह से विदाई हो चुकी है। ऐसे में अब राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश और हवा चलने संभावना न के बराबर है। इसी तरह 20, 21 और 22 अक्टूबर को भी यूपी के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटो के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। आने वाले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक मौसम शुष्क है और आने वाले कुछ दिनों तक जस का तस ही रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर हो सकती है।


