हिंदुओं से जलन ठीक नहीं.., अखिलेश यादव के ‘दिवाली ’ के बयान पर भड़की VHP

VHP on Akhilesh Yadav: विहिप प्रवक्ता विनोद बसंल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर क्रिसमस के कसीदे पढ़ रहे हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 19 Oct 2025 11:52 AM IST (Updated on: 19 Oct 2025 2:49 PM IST)
VHP on Akhilesh Yadav
X

VHP on Akhilesh Yadav

VHP on Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीपावली पर दीयों को लेकर दिये गये बयान के बवाल मच गया है। विश्व हिंदू परिषद ने भी सपा प्रमुख के बयान की निंदा की है। विहिप प्रवक्ता विनोद बसंल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर क्रिसमस के कसीदे पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीयों ने इनका दिल इतना जलाया कि 100 करोड़ हिंदुओं को नसीहत दे रहे हैं कि दीयों और मोमबत्ती पर पैसे न बर्बाद करें। क्रिसमस से सीखें।

स्वदेशी से ज्यादा विदेशी त्योहारों पर बलिहारे

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए विहिप प्रवक्ता विनोद बसंल ने कहा कि खुद को यदुवंशी कहने वाले जिहादियों और धर्मांतरण कराने वाले गैंगों के कथित मसीहा को हिंदुओं से ज्यादा ईसाई प्रिय हैं। वह स्वदेशी से ज्यादा विदेशी त्योहारों पर बलिहारे हैं।विहिप प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब ईसाइयत जन्मी भी नहीं थी। तब से दिवाली मनायी जा रही है। दिवाली के रीति रिवाजों के लिए हिंदू समाज को अब ईसाइयों से सीख लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे ही नेताओं के संरक्षण में भगवान राम और श्रीकृष्ण की धरती पर धर्मांतरण का नंगा नाच हुआ। जो अपने कैबिनेट में भी अपराधियों को जिहादियों की भरमार रखते थे।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए विहिप नेता ने कहा कि अरे कुछ तो शर्म करो टीपू। अयोध्या के दीपोत्सव और हिंदुओं की खुशी से इतनी जलन ठीक बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दो माह बाद आने वाला विदेशी मान्यताओं का क्रिसमस तो इनके लिए आ ही चुका है। लेकिन दो दिन बाद आने वाली दिवाली पर कुम्हारों की दीयों की खरीद से पीडीए का ढकोसला दिखाने वालों को दिवाला निकालता दिख रहा है। विनोद बंसल ने आगे कहा कि वो कहते हैं कि भगवान श्रीराम के नाम पर सुझाव है कि दुनिया में क्रिसमस का समय है। हर शहर जगमगा जाते हैं और महीनों तक जगमगाते हैं। तो फिर कुछ तो उनसे सीख ही लेना चाहिए।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story