TRENDING TAGS :
कौन हैं मो. आमिर अरफात? जिसने भाजपा को दी करारी शिकस्त, पिता थे नगर पालिका के पहले अध्यक्ष
Mahmoodabad Nagar Palika Parishad By Election Result: महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी करारी हार हुई है।
SP Md. Aamir Arafat
Mahmoodabad Nagar Palika Parishad By Election Result: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद के महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी करारी हार हुई है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद आमिर अरफात बड़ा उलटफेर कर दिया है। मोहम्मद आमिर अरफात ने सभी प्रतिद्वंद्वियों को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। मो. अरफात ने सत्ता हासिल करने के साथ ही भाजपा उम्मीदवार संजय वर्मा को पांचवें पायदान पर पहुंचा दिया। महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव ने राजनीतिक समीकरण के बदलने का बड़ा संकेत दिया है। साथ ही उपचुनाव के परिणाम से भाजपा की टेंशन भी बढ़ गयी है।
कौन हैं सपा के मो. आमिर अरफान
समाजवादी पार्टी के मोहम्मद आमिर अरफात का महमूदाबाद से बेहद पुराना नाता है। वह इलाके के रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मोहम्मद आमिर अरफात के पिता मोहम्मद अहमद नगर पालिका के पहले अध्यक्ष थे। उनके पिता ने अपना सियासी सफर साल 1988 में शुरू किया। महमूदाबाद नगर पालिका के गठन होने के बाद हुए चुनाव में पहले अध्यक्ष बने।
इसके बाद उन्होंने साल 2012 और 2016 में भी महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। उनके पिता को सपा के संस्थापक सदस्यों में भी गिना जाता है। मो. अरफात के पिता मोहम्मद अहमद का 7 मई 2025 को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। राजनीतिक पृष्ठभूमि से पले-बढ़े मो. अरफात की सियासत पर गहरी पकड़ है। जनता भी मो. अरफात पर बेहद भरोसा करती है। इसी का परिणाम है कि उन्हें उपचुनाव में जनसमर्थन मिला।
विकास के वादों के साथ जनता को जोड़ा
महमूदाबाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव में सपा ने मोहम्मद आमिर अरफान को उम्मीदवार बनाकर सियासी समीकरण ही बदल दिया। अरफात ने पारिवारिक विरासत और विकास के वादों के साथ जनता का सहयोग लिया। वहीं, सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अरफात के साथ घर-घर जाकर बेहद मजबूती के साथ प्रचार-प्रसार किया। जनता से जुड़े हुए मुद्दों के रूझान ने ही अरफान को जीत दिलायी।
पांचवें स्थान पर खिसक गई भाजपा
वहीं इस उपचुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त मिली। भाजपा उम्मीदवार संजय वर्मा की शर्मनाक हार हुई और पार्टी पांचवे पायदान पर पहुंच गयी। सीतापुर में हुए उपचुनाव के इस परिणाम ने भाजपा का करारा झटका दिया है। इसके पीछे वजह कमजोर जनसंपर्क भी बताया जा रहा है। इससे पहले महमूदाबाद में हुए चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर था।
सपा अध्यक्ष ने दी बधाई
महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में सपा उम्मीदवार की जीत पर अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में सपा की जीत मनोबल बढ़ाने वाली है। भाजपा का 5वें नंबर पर आना यूपी की भविष्य की राजनीति का सूचक है। विजयी उम्मीदवार समेत समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ।


