Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, मुवानी में जीप नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में एक जीप के गहरी नदी में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Shivam Shrivastava
Published on: 15 July 2025 6:33 PM IST (Updated on: 15 July 2025 7:32 PM IST)
Uttarakhand News: पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, मुवानी में जीप नदी में गिरी, 8 की मौत, 3 घायल
X

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा आज हो गया। जहां एक जीप गहरी नदी में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जीप स्थानीय लोगों को लेकर जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना से इलाके में शोक की लहर है और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त जीप मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रही थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं और घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी

हादसे पर पिथौरागढ़ एसपी रेखा गुप्ता ने कहा, वमुवानी कस्बे में सुनी पुल के पास 13 लोगों को ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।

सीएम धामी ने जताया दु:ख

पिथौरागढ़ दुर्घटना हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दु:ख जताते हुये कहा, जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।


1 / 7
Your Score0/ 7
Shivam Shrivastava
ABOUT THE AUTHOR

Shivam Shrivastava

शिवम उत्तर प्रदेश के एक युवा और उभरते पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 4 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। वे राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और हाइपरलोकल खबरों की गहरी समझ रखते हैं और समसामयिक मुद्दों पर सटीक व प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी विशेष रुचि डाटा-ड्रिवन पत्रकारिता और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग में है, जिससे उनकी खबरें अधिक तथ्यात्मक और विश्वसनीय बनती हैं। वे जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप को भी समझते हैं। लेखन और रिसर्च में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक सक्षम और जिम्मेदार पत्रकार के रूप में स्थापित करती है।

Next Story