मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री ने ‘हैलो हल्द्वानी’ एफएम एप का किया लोकार्पण, शिक्षा को मिलेगी नई दिशा

Newstrack/IANS
Published on: 5 Sept 2025 2:08 PM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफएम’ मोबाइल एप का किया शुभारंभ
X

Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से ‘हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम.’ सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया।उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड के शिक्षा एवं संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षा को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुँचाने और आधुनिक तकनीक के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ एप देश और प्रदेश के प्रत्येक कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और अधिक सशक्त करेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भरता का आधार है। इसी सोच के अंतर्गत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा न केवल शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि रोजगारपरक कौशल भी अर्जित कर सकेंगे।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर कार्य करेंगे, तो उत्तराखंड के युवा नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा।उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र न केवल शिक्षा एवं प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि शोध, नवाचार एवं डिजिटल शिक्षा का भी प्रमुख केंद्र होगा।


इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा आपदा राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु विश्वविद्यालय की ओर से ₹1,49,000 (एक लाख उनचास हजार रुपये) का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री खेमराज भट्ट एवं अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story