Mathura News: मथुरा में आंगनबाड़ी राशन घोटाला! महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री को भेजी शिकायत

Mathura News: लाभार्थियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए भोजन भी नहीं बनता है। ना ही तीन माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए पाठ्य पाठन व्यवस्था है।

Amit Sharma
Published on: 13 Aug 2025 4:54 PM IST
X

Mathura News: जनपद मथुरा की महावन तहसील के ब्लॉक बलदेव के अंतर्गत ग्राम हयातपुर के आंगनवाड़ी केंद्र पर रजिस्टर्ड लाभार्थी महिलाओं ने राशन हड़पने का कार्यकत्री पर आरोप लगाया है। बता दे नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सोनल द्वारा दो माह का राशन अपने घर पर ही रख लिया , जिससे आंगनबाड़ी केंद्र पर लाभार्थि महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। और बाल विकास एवं बाल पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य को पत्र लिखकर शिकायत की है।

लाभार्थियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के लिए भोजन भी नहीं बनता है। ना ही तीन माह से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए पाठ्य पाठन व्यवस्था है। जब इस मामले में कार्यकत्री से बातचीत करते हैं तो वह कहती है कि मैं एक लाख रुपए देकर इस पद पर लगी हूं। इसी तरीके से ही चलेगा अगर कोई शिकायत करेगा तो हमारे घर परिवार वाले घर में से निकाल कर शिकायतकर्ता को पीटेंगे । आंगनबाड़ी केंद्र हयातपुर पर करीब दो दर्जन महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उक्त घोटाले करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ नारेबाजी की एवं वैधानिक कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की।

दो महीने का राशन अपने घर ले जाकर रख लिया

जब पीड़ित महिलाओ से बात की गई तो उन्होंने बताया टूटी छत का हवाला देकर दो महीने का राशन अपने घर ले जाकर रख लिया है और महिलाओं से कहते हैं कि वही जाकर राशन लेलो , जिसमें ऐसी कुछ गर्भवती महिलाएं भी है जो वहां आने-जाने में असमर्थ हैं बेवजह उनको परेशान किया जा रहा है ।

पीड़ित महिलाओं की माने तो उनका कहना है कि वह वहां नहीं जाएंगी राशन उनको यही देना होगा यदि आंगनबाड़ी कार्य कृतियों की यही कार्य प्रणाली रही तो पीड़ित महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए वाद्य होगी, इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगी, ऐसा पीड़ित महिलाओं का कहना है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story