Mathura News: ब्रज की मर्यादा पर हमला करने वाले कथित भागवताचार्य के खिलाफ संत समाज का विरोध, 11 सदस्यीय समिति गठित

Mathura News: सभा में कथित भागवत प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों की कड़ी आलोचना की गई। सभा की अध्यक्षता पं. बिहारीलाल वशिष्ठ ने की, जिसमें संपूर्ण ब्रजमंडल से पधारे संतों व हिंदूवादी नेताओं ने एकमत से नारी शक्ति के अपमान के विरुद्ध आवाज बुलंद की।

Amit Sharma
Published on: 7 Aug 2025 7:30 PM IST
X

Mathura News: श्री बृजधर्माचार्य परिषद एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा वृंदावन कैलाश नगर स्थित वृंदावन सरोवर गेस्ट हाउस में एक चेतावनी सभा का आयोजन किया गया। सभा में कथित भागवत प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयानों की कड़ी आलोचना की गई। सभा की अध्यक्षता पं. बिहारीलाल वशिष्ठ ने की, जिसमें संपूर्ण ब्रजमंडल से पधारे संतों व हिंदूवादी नेताओं ने एकमत से नारी शक्ति के अपमान के विरुद्ध आवाज बुलंद की।

सभा को संबोधित करते हुए पं. दिनेश फलारी जी महाराज ने कहा कि ब्रजवासी सदा से बाहर से आए संतों और भागवत आचार्यों को गले लगाते आए हैं, लेकिन अब कुछ तथाकथित आचार्य ब्रज की मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब्रज धर्माचार्य परिषद के संयोजक पं. राजेश पाठक, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय हरियाणा, महंत रामनिवास महाराज आदि ने भी सख्त विरोध जताया।

11 सदस्यीय कमेटी गठित

विश्व हिंदू परिषद नेता जयराम शर्मा और करणी सेना के प्रदेश नेता ठा. नरेश सिंह ने बताया कि 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें ब्रज के विद्वान और संतजन शामिल हैं। इस कमेटी में पुष्टिमार्गीय संत सुरेशाचार्य जी, राजेश पाठक, किसान नेता जयराम शर्मा, विवेक महाजन, आशीष गौतम चिंटू, आशीष चतुर्वेदी, अंजली शर्मा, सुखराम सिंह कमल, साध्वी राधानंद नंद गिरी, महंत गिर्राज आचार्य, और आचार्य ज्ञानेंद्र भास्कर को सम्मिलित किया गया है।

गरीब एकता दल अध्यक्ष विवेक महाजन, महामंडलेश्वर रामदास महाराज, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रवक्ता रिचा शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों का बहिष्कार हो, जो ब्रज की संस्कृति और मातृशक्ति का अपमान करते हैं।

सभा का संचालन पं. राजेश पाठक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से ब्रह्मदेव शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, राजेश शास्त्री, सुमित शास्त्री, धर्मेंद्र गौतम, सत्येंद्र शर्मा, दिनेश भार्गव, गोपाल गौतम, रामनिवास शर्मा, मनोज सिंह, गंभीर सिंह, संत ज्ञानदेव, प्रहलाद बाबा, लोकेंद्र कौशिक, राम गोस्वामी बरसाना, महेश कौशिक, राजीव पंडा बलदेव, कृष्ण गोविंद शर्मा गोकुल, संदीप पंडा, गिरधारी पालीवाल, राम सिंह बघेल, जय राम शास्त्री, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

1 / 5
Your Score0/ 5
Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

Next Story