TRENDING TAGS :
Aligarh News: यमुना अथॉरिटी के नोटिफाई एरिया में बसाई गई कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Aligarh News: यमुना अथॉरिटी के ओएसडी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर एक्शन होगा। उन्होंने कहा यमुना अथॉरिटी के नोटिफाई एरिया में निर्माण करने की किसी को भी इजाजत नहीं है।
Aligarh News:-यमुना अथॉरिटी के नोटिफाई एरिया में बसाई गई कॉलोनियों पर बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण किया है। यमुना अथॉरिटी के अधिकारी और एसडीएम सीओ के नेतृत्व में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। 15 से 20 कॉलोनियों को यमुना अथॉरिटी व पुलिस प्रशासन की टीम ने ध्वस्त कराया है। 200 से 250 एकड़ में बसाई जा रही है अवैध कालोनियां। अवैध कालोनियों की ढाई सौ से 300 करोड़ रुपए की कीमत बताई गई है।
यमुना अथॉरिटी के ओएसडी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर एक्शन होगा। उन्होंने कहा यमुना अथॉरिटी के नोटिफाई एरिया में निर्माण करने की किसी को भी इजाजत नहीं है। भू माफिया भोले भाले बायर्स को फंसा कर अवैध कालोनियां बसा रहे हैं। भारी पुलिस की मौजूदगी में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने की भूमाफियाओं की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

