Raebareli News: रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य की स्वागत सभा में हंगामा, दो युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raebareli News: वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की स्वागत सभा के दौरान मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया और मारपीट शुरू कर दी।

Narendra Singh
Published on: 6 Aug 2025 2:16 PM IST (Updated on: 6 Aug 2025 2:30 PM IST)
X

Raebareli News : राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की स्वागत सभा के दौरान मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने कार्यक्रम के दौरान हंगामा किया और मारपीट शुरू कर दी। हालांकि, मौके पर मौजूद स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

घटना का विवरण

यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर स्थित एक सभा स्थल की है।

दो युवकों ने सभा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य को निशाना बनाते हुए मारपीट शुरू कर दी।

मौर्य के समर्थक बीच में आ गए और हमलावरों को काबू में किया।

पुलिस की कार्रवाई:

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस बल ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को तत्काल हिरासत में ले लिया।

तहरीर प्राप्त होने के बाद विधिक कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान:

स्वागत सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा,

"यह करणी सेवा नहीं, बल्कि कीड़े-मकोड़ों जैसी हरकत है। कुछ तत्व योगी सरकार के कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई, जो सरकार की विफलता को दर्शाती है। गुंडे-माफिया इस कदर ताकतवर हो चुके हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रह गया है।"

पृष्ठभूमि:

स्वामी प्रसाद मौर्य अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने रामचरितमानस को लेकर बयान दिया था, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Narendra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Narendra Singh

वरिष्ठ संवाददाता, रायबरेलीraebarelinarendrasingh@newstracksite.vocalwire.com
Next Story