Hamirpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने दे दी जान, खेत में मिला शव

Hamirpur News: आर्थिक तंगी से परेशान होकर 40 वर्षीय युवक परमेश्वरी दयाल प्रजापति ने गांव के ही गंगाराम राजपूत के खेत में सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली।

Ravindra Singh
Published on: 18 May 2025 7:48 PM IST
X

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के एक युवक ने खेत में जाकर आत्महत्या कर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। मौके पर स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का है। परिजनों ने बताया कि मृतक परिवार के भरण पोषण के लिए भट्ठा में मजदूरी का काम करता था। युवक बीती 10 मई को भट्टे से वापस आया था। युवक की बेटी की शादी 7 जून को होनी थी। जिसके चलते आर्थिक तंगी से परेशान होकर 40 वर्षीय युवक परमेश्वरी दयाल प्रजापति ने गांव के ही गंगाराम राजपूत के खेत में सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का लग रही है, बाकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Ravindra Singh
ABOUT THE AUTHOR

Ravindra Singh

Next Story