TRENDING TAGS :
यूक्रेन में रूस का कहर, रेलवे स्टेशन पर 13 की मौत! अब जेलेंस्की ने अमेरिका-यूरोप से क्या मांग लिया?
Russia Drone Attack on Ukraine: रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन के नीप्रो शहर में 13 लोगों की मौत और 10 से अधिक लोग घायल होने की खबर है। जेलेंस्की ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और G7 से रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की अपील की।
Russia Drone Attack on Ukraine
Russia Drone Attack on Ukraine: युद्ध में जब मिसाइलों और ड्रोनों का निशाना सैन्य ठिकानों के बजाय आम लोगों की जिंदगी बन जाए, तो तबाही का मंजर और भयावह हो जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच यूक्रेन के नीप्रो शहर (Dnipro City) में ऐसा ही एक हमला सामने आया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) के मुताबिक, रूस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ड्रोन हमला (Drone Attack) किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। इस हमले के बाद जेलेंस्की ने रूस पर दबाव बढ़ाने और मॉस्को के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की मांग तेज कर दी है।
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों के पास ड्रोन से हमला
जेलेंस्की ने नीप्रो के रेलवे स्टेशन (Dnipro Railway Station) पर हुए हमले को भयावह बताया। उन्होंने कहा कि रूसी ड्रोन ने उस प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया, जहां एक स्थानीय ट्रेन (Local Train) और एक नियमित यात्री ट्रेन (Passenger Train) खड़ी थीं। इस हमले में कई लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हो गए।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि घायलों की मदद और राहत कार्यों के लिए जरूरी आपातकालीन सेवाएं (Emergency Services) घटनास्थल पर तैनात हैं। हमले के बाद इलाके में राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।
रूस पर प्रतिबंधों में ढील को लेकर जेलेंस्की ने उठाए सवाल
हमले के बाद जेलेंस्की ने रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों (International Sanctions) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तनाव कम करने की दिशा में आगे बढ़ने के बजाय रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले जारी हैं। उन्होंने रूसी उद्योगपतियों (Russian Oligarchs) और ऊर्जा क्षेत्र (Energy Sector) से जुड़े कुछ प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद हुए हमलों का भी जिक्र किया।
जेलेंस्की ने कहा कि रूस की आक्रामकता (Russian Aggression) का जवाब देने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों को ठोस कदम उठाने चाहिए। उनके मुताबिक, जब तक रूस का युद्ध जारी है, तब तक मॉस्को और उसकी युद्ध मशीनरी पर लगे प्रतिबंधों में राहत नहीं दी जानी चाहिए।
अमेरिका, यूरोपीय संघ और G7 से नए प्रतिबंधों की अपील
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यूरोपीय संघ (European Union), अमेरिका (United States) और G7 देशों से रूस पर नए और सख्त प्रतिबंध लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए रखना जरूरी है।


