×

नदी में भीषण हादसा: 700 लोग सवार नाव पलटी, 100 लापता 60 की मौत

अफ्रीका के माई-नोमदबे प्रांत की कांगो नदी में नाव पलट गई। इस दौरान नाव पलटने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। नाव में 700 लोग सवार थे, जिनमें से 100 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे से हड़कंप मचा हुआ है।

Vidushi Mishra
Published on: 16 Feb 2021 5:36 AM GMT
नदी में भीषण हादसा: 700 लोग सवार नाव पलटी, 100 लापता 60 की मौत
X
कांगो नदी में नाव पलटने से माई-नोमदबे प्रांत में अफरा-तफरी मची हुई है। नाव में सवार 700 लोगों में से 100 लोग लापता है, जबकि 60 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली: अफ्रीका में भीषण हादसा हो गया। यहां माई-नोमदबे प्रांत की कांगो नदी में नाव पलट गई। इस दौरान नाव पलटने से करीब 60 लोगों की मौत हो गई। नाव में 700 लोग सवार थे, जिनमें से 100 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं। इस भयानक हादसे से हड़कंप मचा हुआ है। चारों तरफ लोग अपने करीबियों को ढूंढने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। बहुत ही भयानक मंजर हादसे वाली जगह से दिखाई दे रहा है। चीखते-चिल्लाते लोग जिनको खबर मिल रही सभी अपनों की तलाश में लगे हैं।

ये भी पढ़ें...सेलिब्रिटी ट्वीट केस: महाराष्ट्र सरकार का खुलासा, इस BJP नेता का नाम आया सामने

700 लोग उस जहाज पर सवार

कांगो नदी में नाव पलटने से माई-नोमदबे प्रांत में अफरा-तफरी मची हुई है। नाव में सवार 700 लोगों में से 100 लोग लापता है, जबकि 60 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश में उनके करीबी इधर-उधर भागते फिर रहे हैं।

ऐसे में सरकार के मंत्री स्टीव मबिकायी ने जानकारी दी है कि सोमवार की रात 700 लोग उस जहाज पर सवार थे, जो बीती रात माई-नोमदेबे प्रांत के लोंगोला ईकोटी गाँव के पास डूब गया। साथ ही स्टीव के अनुसार, घटना के बाद से ही लोगों को बचाने का कार्य जारी है। लोगों को लगातार बाहर निकालने के लिए बचाव दल जुटे हुए हैं।

congo फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...शादी के बाद सामने आई दीया की पहली तस्वीर, लाल साड़ी में लूटा सभी का दिल

कई लोग लापता

आगे स्टीव ने बताया कि अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा 300 लोगों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जा चुका है। अभी भी कई लोग लापता हैं। यह नाव राजधानी किंशासा से चलकर भूमध्य रेखा के लिए जा रही थी।

हादसे का शिकार हुए नाव के डूबने को लेकर मंत्री ने कहा, "नाव डूबने की मुख्य वजह ओवरलोडिंग है।'' उन्होंने कहा कि व्हेलिंग बोट में यात्रियों की संख्या भी अधिक थी इस कारण दुर्घटना घटी है।

ये भी पढ़ें...टूलकिट मामला: शांतनु मुलुक की अग्रिम जमानत याचिका पर शाम तक होगी सुनवाई

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story