अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू में जुटी टीमें

Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में आठ लोगों को लेकर जा रहा चार्टर विमान गुरुवार को केप न्यूएनहैम के पास क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 21 Aug 2026 8:40 AM IST
Alaska Plane Crash
X

Image Source- Social Media

Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में आठ लोगों को लेकर जा रहा एक चार्टर विमान (Charter Plane) हादसे का शिकार हो गया। विमान पश्चिमी अलास्का (Western Alaska) में एक दूरदराज की रडार साइट (Radar Site) के पास क्रैश हुआ है। संघीय अधिकारी ने इस हादसे की जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने कहा है कि अब तक मिली जानकारी शुरुआती है और हालात की पुष्टि की जा रही है।

दो पायलट और छह यात्री थे सवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (National Transportation Safety Board) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने मीडिया से बताया कि विमान में कुल आठ लोग सवार थे। इनमें दो पायलट (Pilots) और छह यात्री (Passengers) शामिल थे।

क्लिंट जॉनसन ने कहा कि फिलहाल उनके पास विमान में सवार लोगों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है। हादसे के बाद राहत और बचाव से जुड़ी गतिविधियां शुरू कर दी गई हैं।

एंकोरेज से भरी थी उड़ान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार्टर विमान ने एंकोरेज (Anchorage) से उड़ान भरी थी। माना जा रहा है कि गुरुवार दोपहर (वहां के समयानुसार) विमान केप न्यूएनहैम (Cape Newenham) पहुंचने के दौरान क्रैश हुआ।

विमान केप न्यूएनहैम स्थित एक लंबी दूरी की रडार साइट (Long Range Radar Site) की ओर पहुंच रहा था। इसी दौरान विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई।

सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (Alaska Rescue Coordination Center) ने मीडिया को बताया कि केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास विमान हादसे की सूचना मिलने के बाद सर्च एंड रेस्क्यू मिशन (Search and Rescue Mission) शुरू किया गया।

केंद्र के मुताबिक, उसे इलाके में एक "एयरक्राफ्ट इंसिडेंट" (Aircraft Incident) की रिपोर्ट मिली थी। इसके बाद विमान और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया।

अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने मीडिया कहा कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, उसे जारी किया जाएगा। हालांकि, केंद्र ने हादसे को लेकर पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया।

अधिकारियों के पास अभी शुरुआती जानकारी

वहीं राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारी क्लिंट जॉनसन ने मीडिया से कहा कि फिलहाल जो जानकारी मिली है, वह प्रारंभिक है। हादसे में विमान में सवार आठ लोगों के साथ क्या हुआ, इस बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू अभियान जारी है और हादसे से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story