Bangladesh News: बांग्लादेश ने भारत को चेताया, शेख हसीना की राजनीतिक गतिविधियों पर दी हिदायत

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत में बैठे अपने देश की राजनीति में धीरे-धीरे गतविधियां तेज कर रही हैं। तो उधर मोहम्मद यूनुस वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को हिदायत दे रही है।

Sakshi Singh
Published on: 6 Feb 2025 3:30 PM IST (Updated on: 6 Feb 2025 3:57 PM IST)
Bangladesh warned India on Sheikh Hasina Political Activity
X

Bangladesh warned India on Sheikh Hasina Political Activity, Photo Source: social media

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत में बैठेके राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज कर रही हैं। अपनी पार्टी आवामी लीग के साथ ऑनलाइन कार्यक्रम कर रही हैं। योजनाएं बना रही हैं। वहीं शेख हसीना की गतिविधियों को तेज होते देख उनके विरोधियों ने बांग्लादेश में एक बार फिर से हिंसा शुरू कर दिया। दूसरी ओर मोहम्मद यूनुस वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत को चेताया है। साथ हसीना के प्रत्यापर्ण मामले में सख्त हिदायत दी है।

पिछले साल यानी साल 2024 में 5 अगस्त से ही शेख हसीना भारत में रही हैं। भारत में रहते उन्हें पूरे छ: महीने हो गए हैं। उनके प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश लगातार भारत पर दबाव बना रहा है। अंतरिम सरकार ने नई दिल्ली से उन्हें वापस भेजने की मांग की है।लेकिन भारत ने इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

राजनीतिक गतिविधियां चलाने की इजाजत

अंतरिम सरकार में शामिल लोगों का कहना है कि भारत शेख हसीना को पनाह दिए हुए है। वो लेकिन वो वहां से लगातार बांग्लादेश विरोधी गतिविधियां चला रही है।दो दिन पहले अंतरिम सरकार में सूचना और प्रसारण सलाहकार नाहिद इस्लाम ने कहा कि अगर भारत ने शेख हसीना को अपने यहां से राजनीतिक गतिविधियां चलाने की इजाजत दी इसके लिए वही जिम्मेदार होगा।

भारत होगा जिम्मेदार

नाहिद ने आगे कहा कि भारत ने शेख हसीना को शरण दी है। इसके पीछे उसके पास कोई न कोई वजह है। हमने भारत से शेख हसीना को वापस भेजने को कहा है। यह कूटनीतिक मामला है, लेकिन शेख हसीना अगर वहां से राजनीति करती हैं यानी भारत में राजनीतिक बैठ कर करती हैं तो इसके लिए भारत जिम्मेदार होगा।

भारत-बांग्लादेश रिश्ते में तनाव

अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक टेलीविजन प्रसारण में कहा था कि वो चाहेंगे कि शेख हसीना को बांग्लादेश लाया जाए। उन्होंने कहा था कि अंतरिम सरकार छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा में हुई मौतों की जिम्मेदार शेख हसीना और दूसरे लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाएगी। इस बीच भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव भी देखा गया है। हालांकि दोनों देशों ने एक दूसरे के साथ बेहतर संबंधों की प्रतिबद्धता जताई है।

शेख हसीना के पिता के घर को जलाया

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधियों ने बुधवार रात उनके पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित घर धानमंडी रोड-32 में आग लगा दी गई। साथ ही बुलडोजर लगाकर घर को ध्वस्त कर दिया गया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने बुधवार रात और गुरुवार यानी आज तड़के देश भर में शेख हसीना की पार्टी यानी आवामी लीग के नेताओं के घरों में भी तोड़फोड़ की। साथ ही शेख मुजीबुर्रहमान का दीवारों पर लगे चित्रों को भी तहस नहस कर दिया।

Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story