मिट जाएगा इमरान का नामोनिशान! देशद्रोह का मुकदमा चलाएंगे मुनीर, पार्टी पर भी लगेगा बैन

Imran Khan Pakistan Treason Trial Asim Munir: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर प्रतिबंध लगाने और इमरान खान पर देशद्रोह के गंभीर आरोप में मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 9 Dec 2025 3:05 PM IST
Imran Khan Pakistan Treason Trial Asim Munir
X

Imran Khan Pakistan Treason Trial Asim Munir

Imran Khan Pakistan Treason Trial Asim Munir: पाकिस्तान में सत्ता संतुलन तेजी से बदल रहा है। चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) का पद संभालने के बाद आसिम मुनीर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पर प्रतिबंध लगाने और इमरान खान पर देशद्रोह के गंभीर आरोप में मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि आसिम मुनीर अब पाकिस्तान के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन चुके हैं और इस कार्रवाई में उन्हें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का पूरा समर्थन प्राप्त है।

एक रिपोर्ट बताती है कि सरकार और सैन्य नेतृत्व दोनों इस निष्कर्ष पर पहुँचे हैं कि इमरान खान ने बार-बार राष्ट्रीय सीमाओं को लांघा है। आरोप है कि उनके कदमों ने पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा और कूटनीतिक संबंधों पर गंभीर प्रभाव डाला। माना जा रहा है कि इन्हीं कारणों से उनके खिलाफ देशद्रोह के आधार पर केस दायर करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुँच चुकी है।

इमरान खान को राजनीति से हटाने की मुहिम?

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों को लगता है कि प्रधानमंत्री रहते हुए इमरान खान के पास पाकिस्तान की कई संवेदनशील और रणनीतिक जानकारियाँ थीं। इनमें परमाणु कार्यक्रम से जुड़े पहलू, सुरक्षा दस्तावेज और गोपनीय सरकारी फाइलें शामिल हैं। आशंका है कि राजनीतिक टकराव और संस्थाओं के प्रति उनके आक्रामक रवैये की वजह से ये जानकारियाँ भविष्य में खतरा बन सकती हैं। इसी चिंता के चलते देशद्रोह की धारा लगाने के विकल्प पर गहन चर्चा जारी है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि इमरान खान का अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के प्रति नरम रुख भी उनके खिलाफ केस को मजबूत कर रहा है। उनकी सरकार के दौरान 2021–22 में टीटीपी आतंकियों के पुनर्वास की नीति लागू की गई थी। इसी कदम को पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी गतिविधियों जो कथित तौर पर 600 प्रतिशत बढ़ीं इसको प्रमुख कारण माना जा रहा है। सेना इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ और राज्य के हितों के विरुद्ध निर्णय मान रही है। कुल मिलाकर, घटनाक्रम संकेत देता है कि पाकिस्तान की सत्ता और सेना मिलकर इमरान खान को राजनीतिक और संस्थागत तौर पर पूरी तरह किनारे करने की योजना पर आगे बढ़ रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story