TRENDING TAGS :
भारत का दुश्मन देश बना 'महादौलतमंद'..जमीन के नीचे छिपा रखा है सोने का भंडार, जान फटी रह जाएगी दुनिया की आँखें
China Gold Discovery: चीन के हुनान में विशाल स्वर्ण भंडार की खोज से वैश्विक बाजार में हलचल मची, हाईग्रेड गोल्ड ने बढ़ाई उत्सुकता।
China Gold Discovery
China Gold Discovery: चीन के भूगर्भशास्त्रियों ने एक ऐसे विशाल सोने के भंडार की खोज का दावा किया है, जो वैश्विक खनन उद्योग और गोल्ड मार्केट को प्रभावित कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह खोज चीन के हुनान प्रांत में हुई है। यदि यह भंडार आधिकारिक रूप से प्रमाणित हो जाता है, तो इसे धरती पर अब तक के सबसे बड़े स्वर्ण भंडारों में गिना जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां करीब 1,100 शॉर्ट टन यानी लगभग 998 मीट्रिक टन सोना मौजूद होने का अनुमान है। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर इसकी कुल वैल्यू करीब 83 अरब डॉलर आंकी जा रही है। खास बात यह है कि यह सोना जमीन से लगभग 1.93 किलोमीटर की गहराई में पाया गया है और यह 40 अलग-अलग सोने की नसों (gold veins) में फैला हुआ है।
हाईग्रेड गोल्ड ने बढ़ाया उत्साह
खनन उद्योग में प्रति मीट्रिक टन 8 ग्राम सोने की मात्रा को भी अच्छा ग्रेड माना जाता है। लेकिन इस नए भंडार में 138 ग्राम प्रति टन तक सोना होने का दावा किया गया है, जो इसे बेहद उच्च गुणवत्ता वाला बनाता है। ऐसे हाईग्रेड डिपॉजिट आज के समय में बहुत कम मिलते हैं, इसलिए यह खोज खास मानी जा रही है।
भूकंप की भूमिका पर शोध
वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसे स्वर्ण भंडारों के निर्माण में भूकंप अहम भूमिका निभा सकते हैं। शोधकर्ताओं ने प्रतिष्ठित जर्नल Nature Geoscience में प्रकाशित अपने अध्ययन में बताया है कि भूकंप के झटके और दबाव में अचानक बदलाव भूमिगत दरारों में सोने को जमा कर सकते हैं।


