चीन का धमाकेदार प्रोजेक्ट! पहाड़ों को चीरकर बना दी ‘स्वेज नहर’ की कॉपी, मकसद जान दुनिया हैरान

China Suez Canal: चीन ने एशिया-यूरोप के बीच तेजी से व्यापार करने के लिए एक विशाल रेल नेटवर्क बनाया है, जो समुद्री मार्गों की तुलना कही ज्यादा तेज है।

Akriti Pandey
Published on: 6 Nov 2025 2:07 PM IST
China Suez Canal
X

China Suez Canal

China Suez Canal: चीन ने एक बार फिर अपने प्रोजेक्ट से पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया है। इस बार चीन ने एक विशाल रेल नेटवर्क तैयार किया है, जिसे व्यापारिक गलियारे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि यह नया रेल मार्ग एशिया और यूरोप के बीच के व्यापार और ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह बदल कर रख देगा। इसकी तुलना लोग स्वेज नहर से कर रहे हैं, जो ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व का समुद्री मार्ग है।

एशिया से यूरोप तक का सफर होगा आसान

चोंगकिंग चीन की एक मेट्रो सिटी है, जिसे समुद्री व्यापार के विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस नए रेल गलियारे से एशिया से यूरोप तक सामान केवल दो हफ्तों से भी कम समय में पहुंचाया जा सकता है। यह तरीका समुद्री रास्तों की तुलना में लगभग 20 दिन तेज है। इसका मतलब यह है कि अब व्यापारियों को समुद्र के लंबे और महंगे रास्तों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

वैश्विक व्यापार मजबूत करने का उद्देश्य

रेल मार्ग का रूट बेहद रणनीतिक है। यह हनोई को चोंगकिंग से पांच दिनों में जोड़ता है। हनोई से यह मार्ग जर्मनी, पोलैंड और अन्य यूरोपीय देशों तक जाता है। इस पूरी प्रक्रिया में समुद्र का कोई रोल नहीं है। हालांकि यह रूट पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरता है, फिर भी इसे स्वेज नहर के समान आर्थिग और रणनीतिक महत्व का माना जा रहा है। इसलिए लोग इसे “लैंड स्वेज नहर” भी कहते हैं। इस रेल नेटवर्क के चलते चीन के वाहन और अन्य उत्पादों का निर्यात तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में चीन के वाहन निर्यात का लगभग 25 फीसदी इसी गलियारे से संचालन होने लगा है। यह प्रोजेक्ट चीन के बड़े बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चीन को वैश्विक व्यापार में और अधिक मजबूत बनाना है।

स्वेज नहर की खासियत

स्वेज नहर का ऐतिहासिक महत्व भी इसी से तुलना करने लायक है। स्वेज नहर भूमध्य सागर और लाल सागर को जोड़ती है और यूरोप व एशिया के बीच समुद्री यात्रा आसान बनाती है। यह मार्ग दुनिया का सबसे व्यस्त जहाजी मार्ग है। इसी तरह चीन का नया रेल नेटवर्क भी अब महाद्वीपों के बीच तेज़ और प्रभावशाली व्यापार सुनिश्चित करेगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Akriti Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Akriti Pandey

Akriti Pandey is a Education & job Desk Content Writer at Newstrack.com.

Next Story