कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही! बोगोटा समेत कई शहरों में हिलीं इमारतें, अबतक 69 की मौत

Colombia Earthquake: कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से बोगोटा समेत कई शहरों में दहशत फैल गई। इमारतों में दरारें आईं और झटके इक्वाडोर से वेनेजुएला सीमा तक महसूस किए गए। वहीं इस मामले में अबतक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 10 Aug 2026 7:28 PM IST (Updated on: 10 Aug 2026 10:55 PM IST)
Colombia Earthquake
X

Image Source- Social Media

Colombia Earthquake: कोलंबिया के बड़े हिस्सों, जिसमें राजधानी बोगोटा भी शामिल है, सोमवार सुबह आए भूकंप ने सबकुछ हिलाकर रख दिया। इससे लोगों को अपने घरों और इमारतों से बाहर निकलना पड़ा। वहीं इस मामले में अबतक 69 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में से 18 लोग परेरा में और दो लोग मनिज़ालेस में थे। सीमावर्ती इलाकों के अलावा, पड़ोसी देशों इक्वाडोर और पनामा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण यानी यूएसजीएस (USGS) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई है। समाचार एजेंसी एपी (AP) के मुताबिक, भूकंप अपेक्षाकृत ज्यादा गहराई में आया था।

चोको प्रांत में था भूकंप का केंद्र

कोलंबिया की भूगर्भीय सेवा (Colombian Geological Service) ने शुरुआती जानकारी में बताया कि भूकंप का केंद्र प्रशांत तट (Pacific Coast) पर स्थित चोको प्रांत (Choco Province) में था। बाद में दोनों एजेंसियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र सैन जोसे डेल पालमार (San Jose del Palmar) में था।

यह जगह कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप सोमवार, 10 अगस्त को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर आया।

79 किलोमीटर गहराई में आया भूकंप

दक्षिण अमेरिकी देश की संघीय एजेंसी यूएनजीआरडी (UNGRD) के मुताबिक, भूकंप की गहराई 79 किलोमीटर दर्ज की गई। वहीं अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र सैन जोसे डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर पूर्व में था।

भूकंप की ज्यादा तीव्रता और बड़े इलाके में महसूस किए गए झटकों के कारण लोगों में डर का माहौल बन गया। कई जगह लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए।

सोशल मीडिया पर सामने आए नुकसान के वीडियो

भूकंप के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में कई जगहों पर नुकसान दिखाई दिया। मनीसालेस (Manizales) में एल केबल (El Cable) इलाके तक भूकंप के असर के दृश्य सामने आए। यहां करीब 120 किलोमीटर दूर तक लोगों को झटकों के कारण सड़क पर लड़खड़ाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्यों में कुछ इमारतों में दरारें भी दिखाई दीं। स्थानीय मीडिया की ओर से जारी फुटेज में आसपास के दूसरे शहरों में आवासीय और कार्यालय भवनों को नुकसान पहुंचने के दृश्य सामने आए।

काली, आर्मेनिया और पेरेइरा में भी इमारतों में दरारें

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप का असर कई शहरों में दिखाई दिया। ब्लू रेडियो (Blu Radio) ने काली (Cali), आर्मेनिया (Armenia) और पेरेइरा (Pereira) की इमारतों में दरारें आने की जानकारी दी है।

इसके अलावा मनीसालेस और मेडेलिन (Medellin) में भी भूकंप के झटके और उनके असर की जानकारी सामने आई है। कई जगह लोग अचानक आए तेज कंपन के बाद इमारतों से बाहर निकलते दिखाई दिए।

बोगोटा समेत बड़े इलाके में महसूस हुए झटके

भूकंप का असर सिर्फ इसके केंद्र के आसपास तक सीमित नहीं रहा। राजधानी बोगोटा समेत कोलंबिया के बड़े हिस्से में लोगों ने तेज झटके महसूस किए। भूकंप के कारण कई लोगों ने तुरंत अपने घरों और कार्यालयों को खाली कर दिया।

पड़ोसी इक्वाडोर और वेनेजुएला की सीमा तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के मुताबिक भूकंप के बाद अलग-अलग इलाकों से इमारतों में दरारें और नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं। भूकंप के बाद पूरे इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल देखने को मिला।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story