TRENDING TAGS :
नहीं गली दाल! तो क्वाड में ट्रंप ने PM मोदी को बताया- 'बहुत सख्त इंसान', प्रधानमंत्री ने देखा तक नहीं | VIDEO
फिलीपींस में क्वाड समिट के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को 'बहुत सख्त इंसान' बताया।
Trump Praises Modi: फिलीपींस में मंगलवार को हुए क्वाड लीडर्स समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को 'बहुत सख्त इंसान' बताया। उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का जिक्र करते हुए कहा कि हो सकता है कि वह मोदी से भी ज्यादा सख्त हों।
ट्रंप ने कहा कि उनका इन नेताओं और उनके देशों के साथ शुरुआत से ही अच्छा रिश्ता रहा है। उन्होंने पीएम मोदी, जापानी पीएम साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि ये सभी शानदार लोग हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इन तीनों नेताओं को लंबे समय से जानते हैं और उनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
ट्रंप बोले- मोदी मेरे दोस्त और महान नेता हैं
क्वाड समिट के दौरान एक बैठक में ट्रंप ने फिर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी उनके दोस्त हैं और एक महान नेता हैं। ट्रंप के मुताबिक, दुनिया भर में पीएम मोदी का बहुत सम्मान किया जाता है।
पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन, नई तकनीकों और आपदा प्रबंधन तक, क्वाड का प्रयास रहा है कि वह भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराए।
मनीला से जुड़ा है क्वाड का पुराना रिश्ता
पीएम मोदी ने क्वाड देशों और फिलीपींस की राजधानी मनीला के बीच पुराने संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चारों देशों के अधिकारियों की पहली बैठक 2007 में मनीला में हुई थी। इसके बाद 2017 में इसी शहर में क्वाड के बीच बातचीत फिर से शुरू हुई।
मोदी ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक शहर में एक बार फिर क्वाड बैठक होना एक अहम पड़ाव है। गौरतलब है कि इस साल फिलीपींस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन ASEAN के वार्षिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।


