अमेरिका छोड़ अब इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप? सरेआम किया ये बड़ा ऐलान, दुनिया हैरान

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अपना अमेरिकी कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने पर विचार कर सकते हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 7 April 2026 8:51 AM IST
Donald Trump
X

Donald Trump

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयान से वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने दावा किया कि वह वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अपना अमेरिकी कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने पर विचार कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है।

नई भाषाएं सीखने में महारत हासिल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वेनेजुएला के लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं और यदि वह वहां चुनाव लड़ें, तो उनका वोट प्रतिशत किसी भी अन्य उम्मीदवार से अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा, “मैं यहां अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वेनेजुएला जा सकता हूं और वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकता हूं।” उनके इस बयान पर वहां मौजूद लोगों की हंसी भी छूट गई, जिससे माहौल हल्का हो गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह जल्द ही स्पेनिश भाषा सीखने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें नई भाषाएं सीखने में महारत हासिल है और वह कम समय में स्पेनिश सीख सकते हैं। उनका कहना था कि वेनेजुएला जाने और वहां सक्रिय राजनीति करने के लिए भाषा सीखना जरूरी होगा, और वह इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा बदलाव

हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि वे वेनेजुएला के वर्तमान नेतृत्व से संतुष्ट हैं और उनके साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। इस बीच, वेनेजुएला की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस साल 3 जनवरी को अमेरिकी सेना के एक ऑपरेशन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में सत्ता संभाल ली। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुए हालिया सैन्य टकराव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह पूरा ऑपरेशन केवल 45 मिनट में खत्म हो गया था। ट्रंप के मुताबिक, इस दौरान अमेरिका ने वेनेजुएला से बड़ी मात्रा में तेल हासिल किया, जिसे बाद में ह्यूस्टन में रिफाइन किया गया और बाजार में उतारा गया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस तेल की बिक्री से हुई कमाई ने युद्ध पर हुए खर्च की कई गुना भरपाई कर दी है। ट्रंप ने वेनेजुएला के वर्तमान नेतृत्व की तारीफ करते हुए उसे “शानदार” बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग भविष्य में और मजबूत हो सकता है। यह घटनाक्रम तब और अहम हो जाता है जब जनवरी में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर अमेरिका लाया गया था। वहां उन पर ड्रग तस्करी से जुड़े मामलों में मुकदमा चलाया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नए सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर अमेरिका की भूमिका और उसकी रणनीति को लेकर।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story