TRENDING TAGS :
'मैंने कभी ChatGPT इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन मानता हूं AI इंटरफेस बहुत अहम, ट्रंप का बड़ा कबूलनामा
Trump AI Interview: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि उन्होंने कभी ChatGPT नहीं चलाया, लेकिन वे AI रेस में चीन से काफी आगे हैं और देश में बड़ी तैयारी कर रहे हैं।
Trump AI Interview
Trump AI Interview: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने चैटजीपीटी जैसे एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया, फिर भी उन्हें लगता है ये बहुत अहम है। उन्होंने ये भी कहा कि वो एआई के मामले में चीन से काफी आगे हैं और भविष्य में इस क्षेत्र में और अधिक निवेश के लिए भी तैयार हैं। अमेरिकी मीडिया आउटलेट एनबीसी न्यूज से बातचीत में माना कि एआई टूल का उन्होंने इस्तेमाल नहीं किया है लेकिन इसके बारे में वो सब कुछ जानते हैं। एआई से अमेरिका में लेऑफ और अमेरिका की तैयारी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने अपनी तैयारियों पर राय रखी और माना कि वो इस मामले में बीजिंग से काफी आगे हैं।
ट्रंप ने कहा, "हम चीन से काफी आगे हैं। एआई रेस में अमेरिका चीन से ही नहीं, पूरी दुनिया से भी काफी आगे है।" उन्होंने आगे कहा, "एआई और ऑटोमोबाइल कंपनियां अमेरिका में फैक्ट्रियां बना रही हैं। एआई को बहुत ज्यादा बिजली चाहिए, इसलिए उनकी योजना है कि हर नई फैक्ट्री बिजली खुद बनाएगी।" दावा किया कि अमेरिका में एआई, ऑटो प्लांट और दूसरी इंडस्ट्रीज बड़े पैमाने पर बन रही हैं और देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।''
एआई के कारण ले ऑफ वाले सवाल पर ट्रंप ने कहा, " कहा गया था कि इंटरनेट नौकरियां खत्म कर देगा, रोबोट नौकरियां खत्म कर देंगे, सब कुछ नौकरियां खत्म कर देगा और अगर आप स्मार्ट हैं, तो आप आखिर में बहुत अच्छा करते हैं।"
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एआई टूल इस्तेमाल न करने की भी बात कही। माना कि उन्होंने चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे बहुचर्चित एआई इंटरफेस का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा, "मैंने सच में नहीं किया है, लेकिन मुझे इसके बारे में सब पता है। मुझे लगता है ये बहुत महत्वपूर्ण है।"
बुधवार रात टीवी पर प्रसारित शो में ट्रंप ने माना कि अमेरिका का राष्ट्रपति होना उनके लिए सबसे मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बनना सबसे खतरनाक काम है। मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता रहती है, लेकिन इस डर को मन से निकालना पड़ता है।"
IANS इनपुट के साथ


