×

Earthquake in Japan: नए साल में कांपा जापान, बड़े भूकंप से कई इमारतें ध्वस्त, सुनामी के भी चपेट में

Earthquake in Japan: पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इससे जापान ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 1 Jan 2024 9:22 AM GMT (Updated on: 1 Jan 2024 9:22 AM GMT)
Earthquake in Japan
X

Earthquake in Japan (Newstrack)

Earthquake in Japan: जापान से नए साल पर एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। जापान के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इससे जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। कई इमारतों को भूकंप से भारी नुकसान हुआ है। सुनामी का भी असर दिखने लगा है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

जापान की धरती एक बार फिर भीषण भूकंप से दहली गई है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक शक्तिशाली भूकंप के झटके पश्चिमी जापान के इशिकावा प्रांत में महसूस किए गए। जापान के एनएचके ब्रॉडकास्टर ने बताया कि जापान सागर तट के साथ निगाटा, टोयामा, यामागाटा, फुकुई और ह्योगो प्रान्त में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक सुनामी के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए लोगों से जितनी जल्दी हो सके ऊंची भूमि या पास की किसी बिल्डिंग की चोटी पर भागने का आग्रह किया गया है।

ऐसे पता चलता है कितना खतरनाक है कोई भूकंप

कोई भूकंप कितना खतरनाक है? इसको जानने के लिए इसे रिक्टर स्केल पर मापा जाता है। भूकंप में रिक्टर पैमाने का हर स्केल पिछले स्केल के मुकाबले 10 गुना अधिक खतरनाक होता है। 0 से -1.9 की तीव्रता वाले भूकंप का पता केवल सीज्मोग्राफ से ही चलता है।

-2 से 2.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है।

-3 से 3.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे मानो आपके बगल से कोई ट्रक गुजर गया हो।

-4 से 4.9 की तीव्रता के भूकंप में खिड़कियां टूट सकतीं हैं। दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।

-5 से 5.9 की तीव्रता वाले भूकंप में घर का फर्नीचर हिल सकता है।

-6 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप इमारतों की नींव को दरका सकता है, ऊपरी मंजिलों को नुकसान पहुंच सकता है।

-7 से 7.9 की तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतें ढह जातीं हैं। जमीन के अंदर पाइप लाइन फट जातीं हैं। यह खतरनाक होता है इसमें जानमाल का काफी नुकसान होता है।

-8 से 8.9 की तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। इससे इमारतों के साथ-साथ बड़े-बड़े पुल भी गिर सकते हैं। इसमें जान माला का काफी नुकसान हो सकता है।

-9 या उससे अधिक की तीव्रता का भूकंप आने पर जमकर तबाही मचती जाती है। भूकंप की ये तीव्रता सबसे खतरनाक होती है। यदि कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती हिलती हुई दिखाई देगी। समुंदर पास में हो तो सुनामी आ सकती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story