×

Earthquake in Indonesia : भूकंप के तेज झटकों से दहला इंडोनेशिया, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.6, सुनामी की चेतावनी से खौफ

इंडोनेशिया (Indonesia) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है।

aman
By aman
Published on: 14 Dec 2021 6:09 AM GMT (Updated on: 14 Dec 2021 6:25 AM GMT)
Earthquake In Tamilnadu
X

Earthquake In Tamilnadu : तमिलनाडु में भूकंप के झटके महसूस, 3.6 थी तीव्रता ( social media)

Earthquake in Indonesia : इंडोनेशिया (Indonesia) में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई जा रही है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (Pacific Tsunami Warning Center) ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। केंद्र ने कहा है, कि इंडोनेशिया में भूकंप (Earthquake in Indonesia) से खतरनाक सुनामी की लहरें पैदा हो सकती हैं। जिसके बाद देश में हलचल सी स्थिति है। लोगों में सुनामी को लेकर खौफ है।

जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। पूर्वी इंडोनेशिया (East Indonesia) में तेज झटके लोगों को महसूस हुए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप मौमेरे शहर से तक़रीबन 100 किलोमीटर उत्तर में और 18.5 किलोमीटर की गहराई पर आया था। फिलहाल भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। राहत और बचाव दल को भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

उत्पन्न हुए थे सुनामी और भूस्खलन के खतरे

पैसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर (Pacific Tsunami Warning Center) ने कहा, कि भूकंप केंद्र से 1,000 किलोमीटर तक तटों के पास खतरनाक लहरें उठने की आशंका व्यक्त की है। वहीं, यूएसजीएस ने एक राहत भरी बात कही है, कि इस दौरान हताहत होने की आशंका कम है। जबकि हाल में आए भूकंपों से सुनामी और भूस्खलन जैसे खतरे उत्पन्न हो चुके हैं।

2004 में आया था प्रलयंकारी सुनामी

गौरतलब है, कि साल 2004 में इंडोनेशिया में अब तक का सबसे बड़ा और प्रलयंकारी भूकंप आया था। तब राजधानी सुमात्रा के पास भूकंप की तीव्रता 9.1 आंकी गई थी। उस दौरान दुनिया ने भूकंप के दौरान सुनामी का प्रलय भी देखा था। उस सुनामी ने इंडोनेशिया में करीब डेढ़ लाख लोगों को लील लिया था। इतनी भारी संख्या में मौतों से इंडोनेशिया आज भी दहला हुआ है। इसीलिए किसी भी सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों के भीतर उस खौफ की यादें ताजा हो जाती हैं।

2018 में मारे गए थे 550 लोग

इसी तरह, साल 2018 में भी इस देश ने एक शक्तिशाली भूकंप का सामना किया था। भूकंप के झटके ने तब लोम्बोक द्वीप को हिला दिया था। उसके बाद अगले कई हफ्तों तक यहां कई अन्य झटके भी आए थे। इसमें यहां हॉलिडे द्वीप और पड़ोसी सुंबावा में करीब 550 से अधिक लोग मारे गए थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story