America में आसमान से गिरा मौत का विमान! सड़क पर बन गया आग का गोला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, VIDEO

Florida Plane Crash: हादसे का खौफनाक वीडियो (Viral Video) भी सामने आया है, जिसमें विमान को तेजी से नीचे गिरते और आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Nov 2026 7:46 AM IST
Florida Plane Crash
X

Florida Plane Crash

Florida Plane Crash: अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में रविवार को एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हो गया। यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक प्राइवेट बिजनेस जेट (Business Jet) अचानक आसमान से नीचे आ गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते वह आग के विशाल गोले में बदल गया। इस भीषण विमान हादसे (Plane Crash) में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे का खौफनाक वीडियो (Viral Video) भी सामने आया है, जिसमें विमान को तेजी से नीचे गिरते और आग की लपटों में घिरते देखा जा सकता है।

रिहायशी इलाके में गिरा विमान, मच गई अफरा-तफरी

यह दर्दनाक हादसा दक्षिण फ्लोरिडा की पाम बीच काउंटी (Palm Beach County) में हुआ। रविवार को नौ लोगों को लेकर उड़ान भर रहा लियरजेट 60 (Learjet 60) अचानक एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान व्यस्त सड़क के पास गिरा, जहां आसपास कई मकान मौजूद थे। गनीमत रही कि विमान सीधे किसी घर से नहीं टकराया। हालांकि, हादसा इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि जमीन पर मौजूद कोई व्यक्ति घायल हुआ है या नहीं।

टेक्सास से बहामास जा रहा था प्राइवेट जेट

संघीय विमानन प्रशासन (Federal Aviation Administration) के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Austin-Bergstrom International Airport) से उड़ान भरी थी। विमान बहामास (Bahamas) जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि यह एक निजी विमान था, जिसका टेल नंबर एन722बीडी (N722BD) था। उन्होंने हादसे को बड़ी त्रासदी बताया। हालांकि, विमान में सवार लोगों की पहचान को लेकर तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आई।

कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर

विमान दुर्घटना (Aircraft Crash) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे कार में बैठे लोगों ने रिकॉर्ड किया। वीडियो में विमान अचानक आसमान से तेजी से नीचे आता दिखाई देता है। इसके बाद वह सड़क के पास जमीन से टकराता है और जोरदार विस्फोट के साथ आग का गोला बन जाता है। धमाका इतना जबरदस्त था कि सड़क के टुकड़े चारों तरफ बिखर गए। दुर्घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और घने काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। विमान मकानों से कुछ ही फीट और सड़क पर गुजर रहे वाहनों से बेहद कम दूरी पर गिरा था।

दोनों तरफ की सड़कें बंद, इलाके की बिजली गुल

हादसा मिलिट्री ट्रेल (Military Trail) और 10वें एवेन्यू नॉर्थ (10th Avenue North) के पास हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दीं। वाहन चालकों से प्रभावित इलाके से दूर रहने की अपील की गई। दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। पास में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके में करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। फिलहाल आसपास के घरों को हुए नुकसान की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

आखिर कैसे क्रैश हुआ विमान? जांच शुरू

इस भीषण विमान हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि उड़ान के दौरान ऐसी कौन सी समस्या पैदा हुई, जिससे विमान अचानक जमीन पर आ गिरा। विमान में सवार लोगों की पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है। फिलहाल संबंधित अधिकारी दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story