फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच

फ्लाइदुबई फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट ने क्रैश एक्स से कप्तान पर हमला कर विमान का कंट्रोल लेने की कोशिश की। UAE ने घटना को आतंकी हमला बताया है। संभावित जिहादी कनेक्शन की जांच जारी है।

Alakha Singh
Published on: 3 Oct 2026 1:39 PM IST (Updated on: 3 Oct 2026 1:44 PM IST)
फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
X

Flydubai Flight FZ1073 terror attack: फ्लाइदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई सनसनीखेज घटना को UAE ने आतंकी हमला बताया है। UAE के प्रॉसिक्यूटर जनरल के मुताबिक, को-पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट में रखी क्रैश एक्स से कप्तान पर हमला किया और विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश की। उस समय विमान में 182 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट की हरकत के बाद विमान अचानक तेज गति से नीचे जाने लगा और एक बड़े विमान हादसे का खतरा पैदा हो गया। कप्तान के घायल होने के बावजूद उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद यात्रियों और क्रू के सदस्यों ने को-पायलट को काबू किया और विमान को स्थिर किया। फ्लाइट की बाद में सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

ओमान में पहले ही उड़ान से रोका गया था

मामले की जांच में को-पायलट की पुरानी नौकरी और सुरक्षा रिकॉर्ड भी जांच के केंद्र में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, वह पहले ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन में काम करता था, लेकिन कथित तौर पर चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के कारण उसे पायलट के तौर पर उड़ान भरने से रोक दिया गया था। बाद में उसे प्रशासनिक भूमिका में भेज दिया गया।

इसके बाद उसने UAE की एयरलाइन फ्लाइदुबई में नौकरी हासिल की। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि पहले से सुरक्षा संबंधी चिंताएं होने के बावजूद वह फ्लाइट के कॉकपिट तक कैसे पहुंचा और उसकी भर्ती के दौरान किस स्तर की जांच की गई थी।

घटना में करीब 170 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय जांबाज पायलट स्मिथ मच्छर से प्रधानमंत्री मोदी ने भी बात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से बताया कि किस प्रकार उन्होंने लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की।

‘इस्लामिस्ट रेडिकलाइजेशन’ का भी दावा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने को-पायलट के ‘इस्लामिस्ट रेडिकलाइजेशन’ की बात कही है। हालांकि, इस दावे के समर्थन में अभी सार्वजनिक रूप से ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी संपर्कों और हमले के मकसद का पता लगा रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद को-पायलट का इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट हो गया। UAE के नेतृत्व में क्षेत्र के कई देशों की सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और अमेरिका तथा अन्य पश्चिमी देश भी जांच में सहयोग कर रहे हैं।

UAE के वरिष्ठ राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने घटना को ‘खतरनाक आतंकी कृत्य’ बताया है। फिलहाल जांच का एक बड़ा सवाल यही है कि यह को-पायलट की व्यक्तिगत कार्रवाई थी या इसके पीछे किसी व्यापक आतंकी नेटवर्क अथवा संगठन का हाथ था।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a Senior journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. At Livehindustan Alakha has worked on National, States and Utility beats (Career Beat in last 4 years mainly), Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma in Journalism from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story