TRENDING TAGS :
मोदी के बिना ही ‘स्पेशल’ बना मेलोनी का जन्मदिन! जापान की PM ने Cake के साथ दिया बड़ा सरप्राइज! Video से इंटरनेट पर तहलका?
Giorgia Meloni Birthday Video: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के जन्मदिन का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक़्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।
Giorgia Meloni Birthday Video (photo: social media)
Giorgia Meloni Birthday Video: अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में इन दिनों एक नई और अनोखी तस्वीर देखने को मिल रही है, जहां औपचारिक बैठकों के साथ-साथ भावनात्मक और मानवीय जुड़ाव भी इस वक़्त जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के जन्मदिन का एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक़्त तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने उनका जन्मदिन बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया।
ऐसा मनाया गया मेलोनी का जन्मदिन
जॉर्जिया मेलोनी इन दिनों तीन दिवसीय जापान दौरे पर हैं। इसी दौरान 15 जनवरी को उनका जन्मदिन था। शिखर वार्ता के लिए तैयार हॉल में अचानक एक केक लाया गया और जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने खुद बर्थडे सॉन्ग गाकर मेलोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर प्यारी से मुस्कान दिखी और अपनापन अंतरराष्ट्रीय डिप्लोमेसी में कम ही देखने को मिलता है।
बेहद खास दिन पर मनाया गया मेलोनी का जन्मदिन
यह मुलाकात इसलिए भी बेहद खास रही क्योंकि जापान और इटली के बीच राजनयिक संबंधों की 160वीं वर्षगांठ भी इसी वक़्त मनाई जा रही थी। यानी यह केवल एक जन्मदिन नहीं, बल्कि दो देशों की दोस्ती का भी जश्न था। डबल खुशी को दोनों महिला प्रधानमंत्रियों ने जिस सहज और अनौपचारिक अंदाज़ में मनाया, उसने दुनिया का ध्यान आकर्षित कर लिया।
विश्लेषकों की क्या राय है?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना बदलते दौर की डिप्लोमेसी को दर्शाती है। अब अंतरराष्ट्रीय राजनीति केवल कॉन्फ्रेंस रूम और सख्त प्रोटोकॉल तक सीमित नहीं रही। नेता एक-दूसरे के साथ केक काटते हैं, साथ यात्रा करते हैं, अनौपचारिक बातचीत करते हैं और संबंधों को लेकर व्यक्तिगत स्तर पर मजबूत करते हैं। यही कारण है कि ऐसी तस्वीरें और वीडियो कूटनीति में बड़े बयानों जितनी ही महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
इस मुलाकात ने वैश्विक राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया है। जहां कभी वैश्विक राजनीति को पूरी तरह पुरुष प्रधान माना जाता था, वहीं अब महिलाएं भी शीर्ष नेतृत्व में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, विश्व के 193 देशों में फिलहाल केवल 29 देशों में महिला राष्ट्र प्रमुख हैं, जो यह दिखाता है कि अभी भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।
भारत के संदर्भ में देखें तो देश ने इस दिशा में पहले ही कदम बढ़ा दिए थे। बता दे, साल 1966 में इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और आज भारत की राष्ट्रपति भी एक महिला हैं, जो भारत की प्रगतिशील सोच को दर्शाता है।
जॉर्जिया मेलोनी और सनाए ताकाइची की यह मुलाकात केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संकेत देती है कि भविष्य की डिप्लोमेसी ज्यादा मानवीय, अनौपचारिक और सहयोग पर आधारित होगी। यही कारण है कि यह जन्मदिन समारोह आज वैश्विक राजनीति में एक विशेष उदाहरण बन गया है।


