गुयाना के समुद्र में पलटी 133 लोगों से भरी नाव, 15 बच्चों समेत 67 का रेस्क्यू, बाकी का क्या हुआ?

Guyana Boat Accident: गुयाना में 133 यात्रियों को ले जा रही एमवी बारिमा नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद 15 बच्चों समेत 67 लोगों को बचाया गया है, जबकि अन्य यात्रियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 20 July 2026 8:18 AM IST
Guyana Boat Accident
X

Image Source- Social Media

Guyana Boat Accident: दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना (Guyana) से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां 133 लोगों को लेकर जा रही एमवी बारिमा (MV Barima) नाम की नाव समुद्र में पलट गई।

गुयाना नाव हादसे के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन (Search and Rescue Operation) शुरू किया गया। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस गुयाना फेरी हादसे (Guyana Ferry Accident) में कितने लोगों की जान गई है और कितने लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों की ओर से फिलहाल किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पोर्ट कैतूमा जा रही थी नाव

गुयाना के प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स (Mark Phillips) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई नाव का नाम एमवी बारिमा (MV Barima) था।

यह नाव गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन से उत्तरी अटलांटिक तट के रास्ते पोर्ट कैतूमा (Port Kaituma) जा रही थी।

इसी दौरान पोमेरून नदी (Pomeroon River) के पास नाव पलट गई। नाव में कुल 133 लोग सवार थे। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में यात्री लापता हो गए।

15 बच्चों समेत 67 लोगों का रेस्क्यू

हादसे के बाद शुरू किए गए समुद्र में नाव पलटने (Boat Capsized At Sea) के इस मामले में अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाए गए लोगों में 15 बच्चे भी शामिल हैं।

67 लोगों के रेस्क्यू (67 People Rescued) के बाद भी बचाव दल लगातार समुद्र में लापता यात्रियों की तलाश कर रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ कुछ और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। हालांकि, फिलहाल लापता लोगों की सही संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है।

प्रशासन के मुताबिक, अभी तक किसी व्यक्ति की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल पूरा ध्यान राहत और बचाव अभियान पर केंद्रित है। हादसे के बाद तटीय इलाकों में मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है, ताकि समुद्र से बचाए गए लोगों को तुरंत इलाज और जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा सके। वहीं, लापता यात्रियों के परिजन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

नाव में मौजूद थे 250 लाइफ जैकेट और लाइफ राफ्ट

सार्वजनिक निर्माण मंत्री जुआन एडघिल (Juan Edghill) के अनुसार, एमवी बारिमा में यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। नाव में 250 लाइफ जैकेट मौजूद थे।

इसके अलावा दो मजबूत लाइफ राफ्ट्स और छह हवा भरने वाली बोट्स भी नाव पर मौजूद थीं। इतने सुरक्षा इंतजामों के बावजूद नाव कैसे पलटी और हादसे के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल हादसे की शुरुआती वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रशासन का कहना है कि पहले रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

बचाव अभियान के बाद हादसे की पूरी जांच की जाएगी और यह पता लगाने की कोशिश होगी कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होने के बावजूद इतनी बड़ी नाव दुर्घटना (Boat Accident) कैसे हुई।

PM कर रहे हैं रेस्क्यू अभियान की निगरानी

गुयाना के मंत्री जुआन एडघिल ने फेसबुक पर जानकारी दी कि नाव के पलटने की सूचना स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 1 मिनट पर मिली थी।

सूचना मिलते ही सरकारी और निजी नौकाओं की मदद से मौके पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन (Search and Rescue Operation) शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव दल लगातार समुद्र में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अभियान के दौरान कुछ और यात्रियों को सुरक्षित बचाया जा सकता है। प्रधानमंत्री मार्क फिलिप्स सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान (Relief and Rescue Operation) की निगरानी कर रहे हैं।

वियतनाम में भी कुछ दिन पहले हुआ था बड़ा नाव हादसा

गुयाना में हुए इस हादसे से कुछ ही दिन पहले एशियाई देश वियतनाम (Vietnam) में भी नाव पलटने का बड़ा हादसा हुआ था।

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड (Phu Quoc Island) के पास कई भारतीय यात्रियों को ले जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई थी। इस वियतनाम नाव हादसे (Vietnam Boat Accident) में 15 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई नाव में कुल 36 लोग सवार थे। इनमें 32 पर्यटक और चार क्रू मेंबर शामिल थे।

नाव न्गोई से करीब 400 मीटर की दूरी पर समुद्र में पलट गई थी, जिसके बाद उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए थे। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 21 लोगों को बचा लिया गया था।

अब गुयाना में 133 यात्रियों से भरी नाव के पलटने के बाद एक बार फिर समुद्री यात्रा की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story