हाफिज सईद के बेटे की जहरीली जुबान! भारत के खिलाफ उगल रहा जहर, हिंदुस्तान के खिलाफ कर रहा इतनी बड़ी साजिश

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने पाकिस्तान में एक सभा के दौरान भारत को चुनौती बताते हुए लोगों से एकजुट होने की अपील की।

Sachin Singh
Published on: 9 Nov 2026 3:30 PM IST (Updated on: 9 Nov 2026 3:33 PM IST)
हाफिज सईद के बेटे की जहरीली जुबान! भारत के खिलाफ उगल रहा जहर, हिंदुस्तान के खिलाफ कर रहा इतनी बड़ी साजिश
X

Hafiz Saeed Son Talha: पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़े चेहरों की सियासी गतिविधियां एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई में 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद ने एक सभा में पाकिस्तान मूवमेंट का हवाला देते हुए लोगों को एकजुट होने की अपील की।

इतना ही नहीं, उसने भारत को पाकिस्तान के सामने एक चुनौती के तौर पर पेश करते हुए कहा कि देश को एकजुट होकर इसका सामना करना चाहिए। तल्हा के इस बयान ने एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क और उनके राजनीतिक प्रभाव को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाकिस्तान मूवमेंट का हवाला देकर लोगों को एकजुट करने की कोशिश

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) की एक सभा को संबोधित करते हुए तल्हा सईद ने कहा कि उसकी पार्टी उसी मुस्लिम लीग की आगे की कड़ी है, जिसने पाकिस्तान आंदोलन का नेतृत्व किया था। उसने दावा किया कि जिस तरह बंटवारे से पहले मुस्लिम लीग ने बिखरे हुए लोगों को एकजुट किया था, उसी तरह उसकी पार्टी आज पाकिस्तान की बंटी हुई आबादी को एक राष्ट्र के रूप में संगठित कर सकती है।

तल्हा ने कहा कि समय के साथ लोगों को समझ आएगा कि किस मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान बनाया और किसने पाकिस्तान आंदोलन चलाया। उसने अपनी पार्टी को पाकिस्तान की मौजूदा राजनीति में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाली ताकत के रूप में पेश करने की कोशिश की।

पाकिस्तान को बताया मुस्लिम दुनिया का रक्षक

सभा में तल्हा सईद ने पाकिस्तान को पूरी मुस्लिम उम्माह का रक्षक तक बता दिया। उसने दावा किया कि दुनिया भर के मुसलमान पाकिस्तान की ओर उम्मीद से देखते हैं। उसने मक्का और मदीना के पवित्र स्थलों की सुरक्षा का जिम्मा भी पाकिस्तान से जोड़कर पेश किया।

हालांकि, सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने से किसी देश की जिम्मेदारी साबित नहीं होती। तल्हा ने खुद कहा कि पाकिस्तान को अपने चरित्र, त्याग और जनता की सेवा के जरिए अपनी जिम्मेदारी साबित करनी होगी। उसने PMML को एक वैचारिक पार्टी बताते हुए कहा कि उसका मकसद आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करना है।

चुनाव को भी धार्मिक रंग देने की कोशिश

तल्हा सईद ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि पार्टी जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरी है। उसने 8 नवंबर के चुनाव का जिक्र करते हुए पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की और मतदान को इबादत से जोड़कर पेश किया।

इस तरह उसके भाषण में पाकिस्तान मूवमेंट, मुस्लिम एकता, धार्मिक पहचान और भारत के खिलाफ एकजुटता जैसे मुद्दे प्रमुखता से दिखाई दिए। सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की राजनीति में ऐसे बयानों के जरिए जनता की असली समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश की जा रही है?

कौन है हाफिज तल्हा सईद?

हाफिज तल्हा सईद, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद का बेटा है। लश्कर-ए-तैयबा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन है, जिसे 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है। उन हमलों में कई लोगों की जान गई थी और पूरे देश को दहला दिया था।

भारत सरकार ने अप्रैल 2022 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत तल्हा सईद को व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना में उसे लश्कर का वरिष्ठ नेता और संगठन की धार्मिक शाखा का प्रमुख बताया गया था। उस पर संगठन के लिए लोगों की भर्ती करने, फंड जुटाने और भारत में तथा अफगानिस्तान में भारतीय हितों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। अधिसूचना में भारत और अन्य देशों के खिलाफ जिहाद को बढ़ावा देने वाले उसके भाषणों का भी जिक्र किया गया था।

आतंकवाद से जुड़े चेहरों की राजनीति पर उठते सवाल

पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग चुनावी राजनीति में हिस्सा लेती रही है। लेकिन हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों के साथ इसके कथित संबंधों के कारण भारत में इसकी गतिविधियों पर सवाल उठते रहे हैं।

भारत ने लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ अपना सख्त रुख बनाए रखा है। मुंबई हमले जैसे जख्म भारत आज भी नहीं भूला है। ऐसे में हाफिज सईद के बेटे का राजनीतिक मंच से भारत को चुनौती बताना और पाकिस्तान को एकजुट करने के नाम पर ऐसे बयान देना चिंता बढ़ाता है।

एक तरफ भारत अपनी सुरक्षा, विकास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है, वहीं पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़े नामों की राजनीतिक मौजूदगी पर बहस जारी है। तल्हा सईद का ताजा भाषण इसी बहस को फिर सामने ले आया है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story