पाकिस्तान से उड़कर आया 'मौत का पैगाम'? चलेट गांव में जहाज वाला गुब्बारा देख उड़े होश, अलर्ट पर इंडियन एयरफोर्स!

Pakistan Balloons: हिमाचल प्रदेश में पाकिस्तान से उड़कर आए गुब्बारों का रहस्य, PIA और पाक झंडे वाले गुब्बारों की जांच, वायुसेना और पुलिस सतर्क।

Harsh Sharma
Published on: 17 Dec 2025 9:43 PM IST (Updated on: 17 Dec 2025 9:43 PM IST)
पाकिस्तान से उड़कर आया मौत का पैगाम? चलेट गांव में जहाज वाला गुब्बारा देख उड़े होश, अलर्ट पर इंडियन एयरफोर्स!
X

Pakistan balloons: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बीते कुछ हफ्तों में राज्य के अलग-अलग जिलों में ऐसे गुब्बारे देखे जा रहे हैं जिन पर पाकिस्तान का झंडा या PIA (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ होता है। इन गुब्बारों के मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता की लहर दौड़ गई है। सबसे हालिया मामला दौलतपुर के चलेट गांव का है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी छत पर हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा देखा, जिस पर PIA लिखा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गुब्बारे को जब्त कर लिया। इससे पहले 8 दिसंबर को गगरेट के तातेहरा गांव में भी तीन गुब्बारे मिले थे। इन पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था और "I Love Pakistan" लिखा हुआ था। बीते कुछ महीनों में हमीरपुर और कांगड़ा जिलों में भी इसी तरह के गुब्बारे पाए गए हैं।

हिमाचल में पाक गुब्बारों की जांच, वायुसेना और पड़ोसी राज्यों से संपर्क

हिमाचल पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब और राजस्थान की पुलिस से संपर्क किया है ताकि गुब्बारों के स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि अब तक इन गुब्बारों के भीतर कोई संदिग्ध उपकरण, गैजेट, ट्रैकर या निगरानी उपकरण नहीं मिला है। इसके अलावा, पुलिस ने भारतीय वायुसेना से भी संपर्क किया है। वायुसेना और पुलिस मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये गुब्बारे किस दिशा से आए हैं और इनके पीछे कोई खतरा तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि पड़ोसी राज्यों में भी ऐसे गुब्बारे देखे जा चुके हैं, इसलिए वहां की स्थानीय पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।

हिमाचल में पाक गुब्बारों पर सतर्कता

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि ये गुब्बारे सिर्फ शरारत हैं या किसी बड़े खतरे का संकेत। लेकिन हिमाचल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और लोगों से अपील की गई है कि यदि वे ऐसे किसी गुब्बारे को देखें तो तुरंत न छुएं और पुलिस को सूचित करें। इस घटना ने राज्य में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू की जांच कर रहे हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story