हिंदू खतरे में है! बांग्लादेश में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, फिर नाचते दिखे कातिल

Hindus In Danger In Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ढाका में हिंदू व्यापारी लाल चंद सोहाग की पीट-पीटकर हत्या और उसके शव पर नाचते हत्यारों का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश है।

Gausiya Bano
Published on: 13 July 2025 6:54 PM IST
Hindus In Danger In Bangladesh
X

Hindus In Danger In Bangladesh

Hindus In Danger In Bangladesh: बांग्लादेश धीरे-धीरे हिंदुओं के लिए मौत का कुंआ बनता जा रहा है। यहां राजधानी ढाका में दिन- दहाड़े एक हिंदू कबाड़ व्यापारी लाल चंद सोहाग की पीट-पीटकर हत्या कर डाली गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हत्यारे न सिर्फ हिंदू व्यापारी को पीट-पीटकर मार डालते हैं, बल्कि उसके मृत शरीर पर बेशरमी से नाचते हुए भी देखे गए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रतिद्वंद्वी महमूदुल हसन मोहिन और सरवर हुसैन टीटू ने सोहाग पर दबाव डालकर या तो उसके कारोबार में 50% हिस्सेदारी देने को कहा या फिर हर महीने मोटी रकम वसूलने की धमकी दी। बीते दो-तीन महीनों से वह लगातार सोहाग से जबरन भारी-भरकम पैसे वसूलते आ रहे थे। इसी मामले में गत बुधवार को जब उन्होंने सोहाग को अकेला पाया तो अपने कुछ साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने सोहाग को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही हत्या हो गई। यह भयानक दृश्य इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला है, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है।

सड़कों पर उतरे छात्र, सरकार पर उठे सवाल

बांग्लादेश के ढाका में हुए इस भयावह घटना के बाद ढाका के कई प्रमुख विश्वविद्यालय परिसरों जैसे बीआरएसी यूनिवर्सिटी, ईस्ट वेस्ट यूनिवर्सिटी, एनएसयू और जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में शनिवार को छात्रों ने विरोध में रैलियां निकलीं। इन रैलियों में छात्रों ने- हमें डर नहीं, हम चुप नहीं रहेंगे जैसे नारे लगाए गए। इसके अलावा छात्रों ने सरकार से सवाल किया कि जब गुंडे सरेआम हत्या कर रहे हैं, तो अंतरिम सरकार क्या कर रही है? क्या हम जानवर हैं?

गिरफ्तारी हुई, लेकिन क्या इंसाफ होगा?

इस मामले में पुलिस ने फिलहाल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो अपराधियों के पास अवैध हथियार भी मिले। लेकिन क्या इससे सोहाग के परिवार को न्याय मिलेगा। बता दें कि मृतक लाल चंद की बहन मंजुआरा बेगम ने पुलिस थाने में 19 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। लेकिन सवाल है कि क्या ये सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा?

BNP पार्टी से जुड़े हैं हमलावर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) के युवा मोर्चे से जुड़े हैं। जब यह मामला बढ़ने लगा तो पार्टी ने लिंचिंग के आरोपी चार अपराधियों को तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story