TRENDING TAGS :
नहीं रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान? पत्रकार सनसनीखेज दावे से मचा हड़कंप
Imran Khan Death News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत और उनसे मुलाकात को लेकर जारी चिंता के बीच एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उनकी मौत को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।
Imran Khan Death News (Image Credit-Social Media)
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान खान को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने दावा किया है कि इमरान खान की जेल में मौत हो सकती है। हालांकि, पत्रकार ने खुद भी माना है कि उनके सूत्र इस जानकारी को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सके हैं।
इमरान खान की सेहत और उनसे मुलाकात को लेकर पहले से ही उनके परिवार और पार्टी की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं। ऐसे में इस नए दावे ने पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल और चिंता को और बढ़ा दिया है।
तीन सैन्य सूत्रों के हवाले से किया दावा
पत्रकार वजाहत सईद खान ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि पाकिस्तान सेना से जुड़े तीन वरिष्ठ सूत्रों ने उन्हें बताया कि इमरान खान अब हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि, इस दावे का सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पत्रकार के मुताबिक उनके सूत्र खुद इस जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं कर सके थे। उन्हें यह बात अनौपचारिक माध्यमों से पता चली थी। इसलिए फिलहाल इसे इमरान खान की मौत की पुष्टि नहीं माना जा सकता।
परिवार को मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने का दावा
इमरान खान वर्ष 2023 से अदियाला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। उनकी पार्टी और परिवार लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि उन्हें इमरान खान से मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
परिवार की ओर से इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई है। PTI का दावा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। पार्टी ने उनकी आंख से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या का भी उल्लेख किया है।
मंगलवार को फिर बढ़ी चिंता
11 अगस्त को इमरान खान के परिवार और PTI नेताओं ने एक बार फिर उनसे मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने की बात कही। इसके बाद उनकी सेहत को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। PTI नेताओं का कहना है कि यदि परिवार और पार्टी के नेताओं को इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
PTI नेता ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि लाखों लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के युवाओं में बढ़ता गुस्सा किसी समय नियंत्रण से बाहर हो सकता है। PTI नेताओं का कहना है कि पार्टी इमरान खान की सेहत को राजनीतिक राहत हासिल करने के लिए इस्तेमाल नहीं कर रही है।
इमरान खान कहां और किस हालत में हैं?
इमरान खान की कथित मौत को लेकर सामने आया दावा बेहद गंभीर है, हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि इमरान खान की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति क्या है और क्या उनके परिवार या वकीलों को उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। यदि मुलाकात को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तो पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव और बढ़ने की आशंका है।


