TRENDING TAGS :
बड़ा खुलासा! पाकिस्तान-चीन की खतरनाक मिलीभगत का खुला राज, ऑपरेशन सिंदूर में रची थी खौफनाक साजिश
China Pakistan Nexus Exposed in Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान-चीन की खतरनाक साजिश का हुआ बड़ा खुलासा! कैसे भारत का फाइटर जेट गिराया गया और भारत ने कैसे किया पलटवार। जानें दुश्मन की 'किल चेन' का पूरा सच।
China Pakistan Nexus Exposed in Operation Sindoor
China Pakistan Nexus Exposed in Operation Sindoor: 7 मई 2025 की रात जब भारत ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर धावा बोला, तब पूरी दुनिया चौंक गई थी। 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारतीय वायुसेना ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ों पर कहर बनकर टूट पड़ी। सुखोई से दागी गई ब्रह्मोस मिसाइलों ने रावलपिंडी से लेकर बालाकोट तक सब कुछ तबाह कर दिया। पाकिस्तान के एक दर्जन एयरबेस पलक झपकते ही खाक में मिल गए। पर इस जीत की गूंज के बीच एक साया भी था भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान लापता हो गया था। पहले तो इसे तकनीकी गड़बड़ी माना गया, लेकिन अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसने सबको हैरान कर दिया है।
जनरल अनिल चौहान का बड़ा खुलासा
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने हाल ही में माना है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत का एक फाइटर जेट दुश्मन की सीमा में गिरा। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के 6 लड़ाकू विमानों को मार गिराने के दावे को सिरे से नकार दिया, लेकिन एक भारतीय विमान की गिरावट को स्वीकारते हुए कई संभावनाओं का द्वार खोल दिया है। इस बयान के बाद एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा का भूचाल आ गया। क्या भारत की तरफ से कोई रणनीतिक चूक हुई थी? क्या पाकिस्तान ने कोई नई तकनीक अपनाई थी? या फिर यह चीन की देन था, जो परदे के पीछे से इस पूरे खेल को नियंत्रित कर रहा था?
'किल चेन' की चाल में फंसा भारत का फाइटर?
माइकल डेम जैसे अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि पाकिस्तान ने भारत के विमान को गिराने के लिए 'किल चेन' नामक एक जटिल और बेहद घातक रणनीति का इस्तेमाल किया। 'किल चेन' का अर्थ होता है लक्ष्य की पहचान से लेकर उसके विनाश तक की पूरी श्रृंखला। इस रणनीति में ग्राउंड राडार, AEW-&C (एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल) और एडवांस्ड फाइटर जेट्स एक कॉर्डिनेटेड नेटवर्क के रूप में काम करते हैं। पहले टारगेट को ग्राउंड से देखा जाता है, फिर उसकी लोकेशन और ट्रैकिंग की जिम्मेदारी एयरबोर्न सिस्टम उठाता है, और अंत में मिसाइल फायर की जाती है। यह रणनीति इतनी तेजी से काम करती है कि टारगेट को संभलने तक का मौका भी नहीं मिलता।
क्या चीन की PL-15 मिसाइल ने खेल पलट दिया?
सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि भारत का फाइटर जेट चीन की PL-15 मिसाइल से गिराया गया, जो पाकिस्तान को विशेष रूप से सप्लाई की गई थी। यह वही मिसाइल है, जो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स (PLAAF) खुद इस्तेमाल करती है। एक्सपोर्ट वर्जन की रेंज जहां 150 किलोमीटर मानी जाती है, वहीं असली PL-15 की रेंज 200 किलोमीटर से ज्यादा बताई जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत ने यह समझा कि पाकिस्तान के पास केवल एक्सपोर्ट वर्जन ही है, और उसी के अनुसार दूरी बनाई गई थी। लेकिन अगर पाकिस्तान को असली चीनी वैरिएंट मिला था, तो भारत की गणना गलत साबित हुई और इसी चूक ने एक कीमती फाइटर को दुश्मन के निशाने पर ला दिया।
'हॉजपॉज' बनाम 'सिंक्ड सिस्टम': भारत-पाक की लड़ाई
भारत की वायुसेना भले ही दुनिया की सबसे ताकतवर वायु सेनाओं में गिनी जाती हो, लेकिन एक कमजोरी है— विविधता। भारत के पास रूसी सुखोई, फ्रांसीसी राफेल, मिग, तेजस, इजरायली एविऑनिक्स और देशी रडार हैं। इस जटिल मिश्रण को एक सिंक्रोनाइज़्ड नेटवर्क में जोड़ना अब भी एक तकनीकी चुनौती बना हुआ है। वहीं पाकिस्तान ने चीन की मदद से एक ऐसा 'सिंक्ड सिस्टम' तैयार किया है, जिसमें ग्राउंड रडार, AEW-&C, PL-15 मिसाइल और J-10C जेट एक साथ मिलकर काम करते हैं। इस नेटवर्क ने किल चेन को संभव बनाया, और भारत का फाइटर उसमें फंस गया।
पकड़ने की साज़िश: पायलट को बंधक बनाना चाहता था पाकिस्तान?
सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की योजना सिर्फ फाइटर जेट गिराने की नहीं थी, बल्कि भारतीय पायलट को जिंदा पकड़ने की थी। यही कारण है कि गिराए गए विमान के क्षेत्र को घेरने और लाइव स्ट्रीम करने के लिए पाकिस्तान के मीडिया को पहले ही तैयार किया गया था। लेकिन भारत इस बार सतर्क था। एयरफोर्स ने सर्च और रेस्क्यू मिशन को तुरंत लॉन्च किया और पायलट को सुरक्षित वापस लाया गया।
भारत का पलटवार: 12 एयरबेस उड़ाए, किल चेन तोड़ी
पहले झटके के बाद भारत ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया, जिसे वो दशकों तक नहीं भूलेगा। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के दो AEW-&C सिस्टम और एयर डिफेंस यूनिट्स को तबाह कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की 'किल चेन' पूरी तरह ध्वस्त हो गई। अगले दिन से पाकिस्तान के लड़ाकू विमान आसमान से गायब हो गए। डर और निराशा की हालत में पाक सेना ने लड़ाई बंद कर दी और शांति की गुहार लगानी शुरू कर दी।
चीन की 'छाया' और पाकिस्तान की 'असली मंशा'
इस पूरे घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान अब चीन के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहता है। वह सिर्फ आतंकी संगठनों का मददगार नहीं, बल्कि अब एक बड़ी एशियाई सैन्य जुगलबंदी का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत के पास अब वह ताकत और रणनीतिक कौशल है, जिससे ऐसे किसी भी गठजोड़ को पलभर में तोड़ा जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाएं एक नई सच्चाई का संकेत हैं — भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पहले ही दुश्मन की चालों को समझकर उन्हें उल्टा कर देता है। चाहे वो चीन की मिसाइल हो, पाकिस्तान की किल चेन हो या दुनिया के किसी कोने की रणनीति, भारत अब हर मोर्चे पर तैयार है और यही डर अब इस्लामाबाद से लेकर बीजिंग तक फैल गया है...।


